फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Suspecting the character of the wife the husband did the murderous attack

पति करता था चरित्र पर शक: कैंची से वार कर पत्नी को किया घायल, महिला के पेट, छाती, हाथ और माथे गंभीर चोट

Wed, 22 Mar 2023 07:13 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 22 Mar 2023 07:13 PM IST
सार

घायल होकर महिला जमीन पर गिर गई तो आरोपी फरार हो गया। पीड़िता ने किसी तरह अपने परिजनों को मामले की सूचना दी। बाद में पुलिस को खबर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

विज्ञापन
Suspecting the character of the wife the husband did the murderous attack
delhi police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहदरा जिला के कृष्णा नगर स्थित पुराना सीलमपुर इलाके में एक युवक ने चरित्र पर शक करते हुए पत्नी पर कैंची से हमला कर दिया। महिला के पेट, छाती, हाथ और माथे गंभीर चोट लगी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में पीड़िता सलमा (20) (बदला हुआ नाम) को नजदीकी स्वामी दयानंद अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने पीड़िता का बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस महिला के पति वसीम की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूलरूप से हरदोई, यूपी की रहने वाली सलमा अपने पति वसीम के साथ गली नंबर-4, पुराना सीलमपुर इलाके में रहती है। इसका पति सीलमपुर में काम करता है। आरोप है कि शादी के बाद से ही वसीम अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसको लेकर वह पत्नी के साथ मारपीट भी करता था। आरोप है कि मंगलवार सुबह करीब 6.30 बजे आरोपी ने सलमा को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान आरोपी ने पास में रखी कैंची से सलमा पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


हमला करने के बाद जब सलमा जमीन पर गिर गई तो आरोपी फरार हो गया। पीड़िता ने किसी तरह अपने परिजनों को मामले की सूचना दी। बाद में पुलिस को खबर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने पीड़िता का बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस परिजनों के अलावा पड़ोसियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed