{"_id":"1c3ba4e3bd84bb19fa522d1e9237fe10","slug":"suspected-cases-of-dengue-in-gurgaon-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ नए डेंगू के संदिग्ध मामले आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ नए डेंगू के संदिग्ध मामले आए सामने
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 19 Sep 2014 03:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग के पास डेंगू के नौ नए मामले सामने आए है। अब इनकी पुष्टि के लिए स्वास्थ्य विभाग की लैब में एलिजा टेस्ट किया जाएगा। हालांकि निजी अस्पतालों की ओर से मामले की पुष्टि कर दी गई है। लेकिन, नियम के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग निजी अस्पतालों के रिपोर्ट के आधार पर डेंगू के मामले की पुष्टि नहीं करता है। संभावित लेकर चलता है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को हयातपुर से 37 वर्षीय पुरुष, 18 वर्षीय एक युवक और दस वर्षीय लड़का है। ये सभी सेक्टर-51 के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। इसके अलावा पुलिस लाइन से सात वर्षीय, बसई से 05 वर्षीय और झाड़सा से 06 वर्षीय किशोर डेंगू के चपेट में आया है। जबकि अन्य मरीज यहां से नहीं है, बल्कि गुड़गांव के निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। जिनमें डेंगू के मामले सामने आया है।
विज्ञापन
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. वीके थापड़ का कहना है कि ट्रेनिंग में बाहर हूं। अभी तक केवल आठ मामले हैं। जो नए मामले आए है, वो संदिग्ध की श्रेणी में है। इनकी लैब में टेस्ट होने के बाद ही इसकी पुष्टि की जाएगी।
विज्ञापन