{"_id":"636e27fb752dc00a7103c452","slug":"sushil-kumar-gets-two-weeks-to-file-reply-on-petitions-for-cancellation-of-bail-in-sagar-dhankhar-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सागर धनखड़ केस: जवाब दाखिल करने को सुशील कुमार को मिले दो सप्ताह, दायर की गई हैं जमानत रद्द करने की याचिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सागर धनखड़ केस: जवाब दाखिल करने को सुशील कुमार को मिले दो सप्ताह, दायर की गई हैं जमानत रद्द करने की याचिकाएं
Fri, 11 Nov 2022 04:16 PM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 11 Nov 2022 04:16 PM IST
सार
सुशील कुमार सागर धनखड़ हत्याकांड के 18 आरोपियों में से एक है। जस्टिस पुरुषेंद्र कुमार कौरव ने सुशील कुमार की तरफ से पेश वकील को दो सप्ताह का समय दिया है। मामले की अगली सुनवाई पांच दिसंबर 2022 को होगी।
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका
- फोटो : ANI-फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सागर धनखड़ हत्याकांड में आरोपी पहलवाल सुशील कुमार की अंतरिम जमानत को रद्द करने की मांग वाली दो याचिकाओं पर जवाब दाखिल करने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को दो सप्ताह का समय प्रदान किया। सुशील कुमार को जमानत उसकी पत्नी की सर्जरी के कारण दी गई है।
विज्ञापन
सुशील कुमार सागर धनखड़ हत्याकांड के 18 आरोपियों में से एक है। जस्टिस पुरुषेंद्र कुमार कौरव ने सुशील कुमार की तरफ से पेश वकील को दो सप्ताह का समय दिया है। मामले की अगली सुनवाई पांच दिसंबर 2022 को होगी।
विज्ञापन
सुशील कुमार के वकील सुमित शौकीन ने सुशील कुमार की पत्नी के मेडिकल संबंधी दस्तावेज दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा है, जिसके आधार पर सुशील कुमार को अंतरिम जमानत प्रदान की गई है।
विज्ञापन
इससे पहले गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने सुशील कुमार की याचिकाएं रद्द करने की मांग वाली दो याचिकाओं पर नोटिस जारी किया था। ये याचिकाएं सागर के पिता अशोक धनखड़ ने अपने वकील समीर कुमार से दायर करवाई हैं।