फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   survey to identify leprosy today

दिल्ली में शुरू हो रही है एक नई मुहिम

Thu, 30 Jan 2014 12:54 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 30 Jan 2014 12:54 PM IST
विज्ञापन
survey to identify leprosy today

दिल्ली में कुष्ठ रोगियों की सही संख्या का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 30 जनवरी से 13 फरवरी तक सर्वे कराया जाएगा।

विज्ञापन


मरीजों की सही संख्या का पता लगाकर इनके इलाज और पुनर्वास के लिए योजना बनाई जाएगी। गत वर्ष इस रोग के कुल 2051 मरीज सामने आए थे, जिसमें 844 दिल्ली, जबकि 1207 दिल्ली से बाहर के थे।

दिल्ली स्टेट लेप्रोसी अधिकारी डॉ. केएस भगोटिया ने बताया कि सर्वे में आशा वर्कर और आंगनबाड़ी सेविका की मदद ली जाएगी। इन्हें कुष्ठ रोगियों की पहचान करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सर्वे दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में किया जाएगा। सरकार का फोकस ताहिरपुर की लेप्रोसी कॉलोनी पर होगा। यहां पर इस बीमारी से पीड़ित लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. भगोटिया ने बताया कि सर्वे का काम सभी 11 जिलों के लेप्रोसी अधिकारी के जिम्मे होगा। सर्वे में महिला और पुरुष के अलावा उम्र के अनुसार भी डाटा तैयार करने की योजना है। मरीजों से सही बर्ताव और इस बीमारी से जुड़ी जो भी भ्रांतियां है, उसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए बृहस्पतिवार को राजधानी में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed