फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   survey for bajaj motors dispute between labours

एक सर्वे से होगा बजाज मोटर्स विवाद का फैसला!

Sun, 20 Apr 2014 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 20 Apr 2014 09:56 PM IST
विज्ञापन
survey for bajaj motors dispute between labours

गुड़गांव में बजाज मोटर्स कंपनी के सामने धरने पर बैठे तकरीबन पौने तीन सौ कर्मचारियों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। उनको न्याय दिलाने के लिए हिंद मजदूर सभा (एचएमएस) मैदान में कूद चुकी है।

विज्ञापन


बीते मंगलवार को सभा की ओर से गुड़गांव, बावल और धारूहेड़ा के औद्योगिक यूनिटों में सर्वे कराने का निर्णय लिया गया था। अभी तक इसकी रिपोर्ट नहीं आई है। इससे व्यापक हड़ताल की योजना आगे नहीं बढ़ पा रही है।
विज्ञापन


हिंद मजदूर सभा के पदाधिकारियों ने कमला नेहरू पार्क में बैठक कर व्यापक हड़ताल की रूपरेखा तैयार की थी। उनका कहना था कि जब गुड़गांव, धारूहेड़ा व बावल की कई औद्योगिक यूनिटों में एक साथ हड़ताल होगी तो सरकार और बजाज मोटर्स प्रबंधन पर मामला सुलझाने के लिए दबाव पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए इन सभी औद्योगिक हब में सर्वे शुरू कराया जा रहा है। शुक्रवार तक इसकी रिपोर्ट आनी थी। मगर अभी तक नहीं आई है।

बजाज मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष बिजेंदर गिल ने बताया कि सर्वे रिपोर्ट अभी नहीं आई है। इस सर्वे में मजदूरों की राय ली जा रही है। उम्मीद है कि यह मंगलवार तक आ जाएगी। उसके बाद आगामी रणनीति तैयार करने के लिए बैठक का आयोजन किया जाएगा।


हिंद मजदूर सभा के प्रदेश महासचिव सुरेंदर लाल ने बताया कि बजाज मोटर्स के मुद्दे पर फरीदाबाद में भी एक बैठक हुई है। सर्वे रिपोर्ट का इंतजार है इसके बाद हड़ताल के बारे में ठोस निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed