फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Surendra Singh Nagar become Rajya Sabha MP

राज्य सभा सांसद बने सुरेंद्र सिंह नागर

Sun, 12 Jun 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 12 Jun 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
Surendra Singh Nagar become Rajya Sabha MP
राज्यसभा सांसद बने नागर

सुरेंद्र सिंह नागर राज्य सभा सांसद बनाए गए हैं। उनके समर्थकों में खुशी की लहर है, समर्थकों का दावा है कि नागर गुर्जर बिरादरी के ऐसे दूसरे राजनीतिज्ञ हैं जो लोक सभा सांसद, राज्य सभा सांसद और प्रदेश में विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं।

विज्ञापन


इसके पहले स्व. रामचंद्र विकल ऐसे गुर्जर नेता थे जो लोक सभा, राज्य सभा और विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं। इससे पहले गुर्जर बिरादरी से राज्य सभा में भेजे जाने वाले राजनीतिज्ञों में हरी सिंह, कन्हैया लाल, मो. असलम आदि शामिल रहे हैं। समाजसेवी डॉ. आनंद आर्य ने बताया कि राजनीति में गुर्जर बिरादरी का दबदबा शुरू से ही रहा है। नागर के बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है, उनके समर्थक व पूर्व प्रत्याशी सुनील चौधरी शुक्रवार को ही लखनऊ पहुंच गए थे। शनिवार को जैसे ही सुरेंद्र सिंह नागर के जीत की घोषणा हुई तो उन्होंने बधाई दी और जीत की तस्वीर भी भेजी।
विज्ञापन


नागर की जीत पर नोएडा विधान सभा के सपा प्रत्याशी अशोक चौहान ने कहा कि सुरेंद्र सिंह नागर के सांसद बनने से पार्टी मजबूत हुई है। इसका लाभ आने वाले विधान सभा चुनाव में पश्चिमी उत्तर प्रदेश को मिलेगा। नोएडा महानगर अध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि नागर की जीत ने यह बता दिया है कि सपा गुर्जर बिरादरी का विशेष सम्मान करती है। इससे पहले नरेंद्र सिंह भाटी को विधान परिषद में भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed