फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   surajkund mela is hot destination for youth

युवा सूरजकुंड मेले में भी कर रहे हैं 'गंदी बात'

Mon, 03 Feb 2014 12:38 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 03 Feb 2014 12:38 PM IST
विज्ञापन
surajkund mela is hot destination for youth

सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला परिसर एनसीआर के युवाओं के लिए हॉट डेस्टिनेशन प्वाइंट बन गया है। मल्टीप्लेक्स जाने वाले युवा जोड़े भी यहां पर नगाड़ा और बीन पार्टी के कलाकारों के साथ ठुमके लगाकर आनंद ले रहे हैं।

विज्ञापन


कपल्स के लिए भी यह स्थान सबसे मुफीद जगह बन गया है। रविवार को मेले के दूसरी चौपाल पर गंदी बात...गाना चला, जिस पर युवा थिरक उठे। यहां चौपाल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम और मेला परिसर में लोक कलाकारों के साथ नाचने और फोटो खिंचवाना उन्हें काफी पसंद आ रहा है।
विज्ञापन


मेले का पहला दिन उद्घाटन के नाम रहा, जबकि दूसरे दिन रविवार होने के बावजूद उतनी भीड़ नहीं रही, जितने की उम्मीद मेला प्रशासन कर रहा था। मुश्किल से 25-30 हजार लोगों ने मेले का भ्रमण किया। हालांकि आधिकारिक आंकड़ा मेला प्रशासन देने से बच रहा है।surajkund mela
विज्ञापन
विज्ञापन


सैलानियों का कहना है कि अभी तक मेले में न तो अच्छे सांस्कृतिक कार्यक्रम दिखे हैं और न ही अच्छे स्टॉल। ऊपर से टिकट 40 फीसदी महंगी हो गई है। रविवार को कई स्कूलों के बच्चों ने भी मेले का आनंद लिया। दिनभर मेला परिसर में सैलानी नृत्य-संगीत, खान-पान और शिल्पियों व बुनकरों के हुनर को देखने में लगे रहे।


मोर बन नंद कुटी में आए नटवर नंद किशोर...
आयो रसिया मोर बन आयो रसिया बरसाने की नंद कुटी में..., फाग खेलन बरसाने में आए हैं नटवर नंद किशोर...एवं रसिया की रसीली बन जाऊं गी...जैसे गीतों पर ब्रज के कलाकारों ने रविवार को मयूर नृत्य पेश करके लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। ब्रज की संस्कृति से सराबोर कार्यक्रम पेश किया यश भारती सम्मान से सम्मानित मुरारी लाल शर्मा एवं उनके साथियों ने। मोर पंखों के साथ झूमते कृष्ण, राधा और गोपियों का मनोरम दृश्य सैलानियों ने कैमरे में कैद किया।surajkund mela

चारकुला नृत्य अकादमी के निदेशक मुरारीलाल शर्मा ने बताया कि उनके छात्र अलग-अलग कॉलेजों में शिक्षा अर्जित करते हुए ब्रज की संस्कृति का दुनियाभर में नृत्य और गीत-संगीत के माध्यम से प्रचार प्रसार कर रहे हैं। कृष्ण की भूमिका लेखराज शर्मा एवं राधा की भूमिका पूजा सैनी कर रही हैं।

मेले में हो रहा पॉलीथिन का प्रयोग
पॉलीथिन के उपयोग पर सरकार द्वारा रोक लगाए जाने के बाद भी सूरजकुंड मेले में धड़ल्ले से इसका उपयोग किया जा रहा है। ऐसा नहीं है कि इस बात की जानकारी मेला प्रशासन को नहीं है। मेले में पूरा जिला प्रशासन मौजूद है। व्यापारियों और शहर वालों को इसके लिए नसीहत दी गई है फिर भी मेले में इसका जमकर प्रयोग हो रहा है। इसे रोकने का प्रयास नहीं किया जा रहा है।


हरियाणा सरकार ने दो साल पहले कानून बनाकर राज्य में पॉलीथिन के उपयोग पर रोक लगा रखी है। इसका लिखित आदेश हरियाणा टूरिज्म की वेबसाइट पर भी मौजूद है। मेले में जूट के बैग का एक स्टॉल लगाया गया है। इसके लिए स्टॉल संचालक 10 रुपये अलग से चार्ज कर रहे हैं। लेकिन ग्राहक उसे देने को तैयार नहीं हैं। यही कारण है कि विकल्प के रूप में वे पॉलीथिन का उपयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed