{"_id":"5a74622b4f1c1b8e238b6341","slug":"surajkund-mela-2018-inaugurated-by-up-and-haryana-chief-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला: यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ व मनोहर लाल ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला: यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ व मनोहर लाल ने किया शुभारंभ
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 02 Feb 2018 06:35 PM IST
विज्ञापन
सूरजकुंड मेला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले का शुक्रवार को आगाज हो गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दीप जलाकर इसकी शुरुआत की। चौपाल पर पहुंचने से पहले दोनों मुख्यमंत्रियों ने मेला परिसर का अवलोकन किया।
विज्ञापन
इस दौरान हरियाणा के ‘अपना घर’ में दोनों मुख्यमंत्रियों का पगड़ी बांध और गोंद के लड्डू खिलाकर स्वागत किया गया। मेला अवलोकन के दौरान पार्टनर कंट्री किर्गिस्तान की स्टॉल पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 600 रुपये में वूलन जूतियां खरीदी। इसके लिए उन्होंने ऑनलाइन पेमेंट की।
विज्ञापन
मेला परिसर का अवलोकन करने के दौरान सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी व मनोहर लाल उत्तर प्रदेश के ‘अपना घर’ पहुंचे। वहां बनारस के गांव जलालीपुर से आए मोहम्मद कलीम ने हथकरघे पर उन्हें साड़ी बनाकर दिखाई। साथ ही आगरा की डिजाइनर ज्वैलरी भी दिखाई गई।
विज्ञापन
वहां से वे सार्क देशों सहित अन्य विदेशी स्टॉल्स के पवेलियन में पहुंचे। किर्गिस्तान के स्टॉल पर गुलीजान असेज ने उन्हें बैग भेंट किए। मुख्यमंत्री अफगानिस्तान व युगांडा के स्टॉल पर भी गए, मगर वहां उन्होंने कुछ खरीदा नहीं।
यहां से निकल कर दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्री हरियाणा के अपना घर में पहुंचे, जहां उनका स्वागत हरयाणवी पगड़ी बांध कर किया गया। इस मौके पर पर गोंद के लड्डू से उनका मुंह मीठा करवाया गया।
तो हमें क्यों खिला रहे हो ये
हरियाणा के अपना घर में जब दोनों मुख्यमंत्रियों को लड्डू खिलाए गए तो मुख्यमंत्री योगी ने वहां मौजूद डॅा. महासिंह पूनिया से पूछा कि ये क्या हैं तो उन्होंने बताया कि ये हरियाणा के विशेष गोंद के लड्डू हैं।
इस पर योगी ने उनसे पूछ लिया कि ये लड्डू किस अवसर पर बनाए जाते हैं। डॉ. सिंह ने बताया कि प्रसव के बाद जच्चा को यह लड्डू खिलाए जाते हैं। यह सुनकर सीएम योगी हंसते हुए बोल तो यह हमें क्यों खिला रहे हो। इस पर सीएम मनोहर लाल भी हंस पड़े।
लगे योगी-योगी के नारे
हरियाणा के अपना घर से निकलकर जब मुख्यमंत्री योगी दिल्ली गेट के पास बनाए गए काशी के घाट पर गंगा आरती देखने जा रहे थे तो वहां खड़े लोगों ने योगी-योगी के नारे लगाने शुरू कर दिए।
इस पर मुख्यमंत्री योगी ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया और आगे बढ़ गए। वहां से वापसी पर मुख्यमंत्री खट्टर जिंदाबाद के नारे लगे। मुख्यमंत्री योगी को देखने के लिए खड़े दर्शकों को उन्होंने निराश नहीं किया और सभी का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।