{"_id":"60ded414f76dec419c00ae6f","slug":"sunanda-pushkar-death-case-delhi-court-adjourns-order-on-framing-charges-till-27-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनंदा पुष्कर मौत मामला: अब 27 जुलाई को तय होंगे आरोप, दिल्ली की अदालत ने टाली सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनंदा पुष्कर मौत मामला: अब 27 जुलाई को तय होंगे आरोप, दिल्ली की अदालत ने टाली सुनवाई
Tue, 27 Jul 2021 09:54 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 27 Jul 2021 09:54 AM IST
सार
सुनंदा पुष्कर मौत मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने के मामले में सुनवाई 27 जुलाई तक के लिए टाल दी है।
विज्ञापन
sunanda pushkar shashi tharoor
विस्तार
सुनंदा पुष्कर मौत मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने के मामले में सुनवाई 27 जुलाई तक के लिए टाल दी है। सुनंदा पुष्कर 17 जनवरी 2014 की रात दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित एक होटल में मृत मिली थीं।
विज्ञापन
थरूर दंपती होटल में रह रहे थे क्योंकि उस समय थरूर के आधिकारिक बंगले की साज-सज्जा का काम चल रहा था। दिल्ली पुलिस ने थरूर के खिलाफ धारा-498 ए और 306 के तहत मामला दर्ज किया था, लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया था। पांच जुलाई 2018 को थरूर को जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन