फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Summer classes on Narendra Modi and Aravind Kejriwal in foreign university

विदेशी छात्र पढ़ेंगे मोदी और केजरीवाल की कहानी

Wed, 18 Jun 2014 11:11 AM IST
Updated Wed, 18 Jun 2014 11:11 AM IST
विज्ञापन
Summer classes on Narendra Modi and Aravind Kejriwal in foreign university

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आप नेता अरविंद केजरीवाल देश में ही नहीं विदेशों में भी हिट हैं।

विज्ञापन


भारतीय राजनीति में मोदी फैक्टर से आए बदलाव का ककहरा अब 12 देशों के 24 छात्र पढ़ेंगे। छात्र अरविंद केजरीवाल के जन जागरूकता अभियानों को भी पढ़ेंगे।

मोदी की भाषण कला और केजरीवाल द्वारा सड़कों से लोगों को जोड़ने की कला भी इनको सिखाई जाएगी।

जामिया से भी जाएंगे छात्र

Summer classes on Narendra Modi and Aravind Kejriwal in foreign university

जामिया मिल्लिया इस्लामिया और पर्यटन मंत्रालय के संयुक्त अभियान के तहत सत्र 2014-15 में 24 विदेशी समेत जामिया के आठ छात्रों ने दाखिला लिया है।

कोर्स की समय सीमा चार हफ्ते क्लास रूम और 15 दिन फील्ड की है।

प्रतिदिन छात्रों को भारतीय राजनीति, समाजशास्त्र, अर्थव्यवस्था, इतिहास व रीति-रिवाज पढ़ाए जाएंगे। इंटरनेशनल समर स्कूल का यह दूसरा सत्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी के इतिहास से भी होंगे रूबरू

Summer classes on Narendra Modi and Aravind Kejriwal in foreign university

मोदी बनाम केजरीवाल के चलते वाराणसी अब इन क्लासेस की भी रणभूमि भी बन गई है। पढ़ाई के दौरान छात्रों को वाराणसी से रूबरू करवाते हुए ताजमहल के साथ-साथ नवाबों की नगरी लखनऊ भी ले जाया जाएगा।

इंटरनेशनल समर स्कूल के प्रोग्राम कॉर्डिनेटर प्रो. नसीर उल हक के मुताबिक इंटरनेशनल समर स्कूल में 12 देशों के छात्रों ने दाखिला लिया है।

उन्हें चार हफ्तों की क्लास में भारतीय राजनीति, समाजशास्त्र, कला, रीति रिवाज व इतिहास की धरोहरों से रूबरू कराया जाएगा। साथ ही उन्हें प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों की भी सैर करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed