फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sukesh Chandrashekhar Case registered against 82 jail workers for help of thug Sukesh Chandrashekhar in jail

Sukesh Chandrashekhar: जेल में जालसाज सुकेश चंद्रशेखर के मददगार 82 जेलकर्मियों पर मामला दर्ज, रुपये लेकर देते थे सुविधाएं

Sun, 10 Jul 2022 11:20 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 10 Jul 2022 11:20 PM IST
सार

आर्थिक अपराध शाखा ने जेल में जालसाज सुकेश चंद्रशेखर के मददगार 82 जेलकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शाखा जेल में सुविधा देने के मामले की जांच कर रही है।पुलिस का दावा है कि सुकेश तिहाड़ जेल के अधिकारियों व कर्मचारियों को मोटी रकम देता था।

विज्ञापन
Sukesh Chandrashekhar Case registered against 82 jail workers for help of thug Sukesh Chandrashekhar in jail
सुकेश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दो सौ करोड़ रुपये की ठगी में तिहाड़ जेल में बंद जालसाज सुकेश चंद्रशेखर को सुविधाएं मुहैया कराने के आरोप में तिहाड़ जेल के 82 कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आर्थिक अपराध शाखा जेल में सुविधा मुहैया करवाने के मामले की जांच कर रही है। जेल कर्मियों की संलिप्तता सामने आने के बाद शाखा ने मामला दर्ज कर लिया है।  तिहाड़ जेल में रहने के दौरान सुकेश चंद्रशेखर को सारी सुविधा मुहैया करवाई जाती थीं। उसके पास फोन भी उपलब्ध था, जिससे वह लोगों से ठगी को अंजाम देता था। जेल में सुकेश को दी जा रही सुविधा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जांच के आदेश दिए थे। उसके बाद आर्थिक अपराध शाखा मामले की जांच कर रही थी। 

विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बाहर के लोगों से संपर्क के लिए जेल कर्मियों और अधिकारियों ने उसे फोन उपलब्ध करवाए थे। साथ ही रोहिणी जेल में उसे कई अन्य तरह की सुविधाएं दी गईं। इसके एवज में सुकेश चंद्रशेखर ने तिहाड़ जेल के अधिकारियों व कर्मचारियों को करीब डेढ़ करोड़ रुपये दिए थे। शाखा ने अपनी जांच में पाया कि तिहाड़ जेल में कार्यरत 82 अधिकारियों व कर्मचारियों ने सुकेश चंद्रशेखर की मदद की थी। 

विज्ञापन

शाखा ने ऐसे कर्मचारी और अधिकारियों  की एक सूची तैयार की और इसके बारे में तिहाड़ जेल प्रशासन को सूचित किया। इस बात की जानकारी मिलने के बाद जेल कर्मियों ने जेल मुख्यालय पहुंचकर हंगामा किया था। जेल महानिदेशक ने जेल कर्मियों को आश्वत किया कि संलिप्तता पाए जाने के बाद ही उन पर कार्रवाई की जाएगी। अब शाखा की टीम ने 82 अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

इस मामले में सुकेश को किया गया था गिरफ्तार
फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह को ठगने के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर को रोहिणी की जेल से गिरफ्तार किया गया था। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने उसकी मदद करने वाले सात जेल कर्मियों को गिरफ्तार किया था। उस दौरान इन सातों कर्मियों की तैनाती रोहिणी जेल में थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed