फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Such extended Kejriwal serious step towards politics

इस तरह गंभीर राजनीति की ओर केजरीवाल ने बढ़ाया कदम

Sun, 15 Feb 2015 09:44 AM IST
Updated Sun, 15 Feb 2015 09:44 AM IST
विज्ञापन
Such extended Kejriwal serious step towards politics

जिसका अनुमान था वही हो रहा है। दिल्ली के चुनाव में आम आदमी पार्टी को ऐतिहासिक बहुमत मिलने से देश की राजनीति को नई दिशा व दशा की ओर ले जाने के अलावा काफी कुछ नया होने का सिलसिला जारी है।

विज्ञापन


विपक्षी दलों का इस चुनाव में सफाया होने के बाद किरण बेदी व माकन का सहयोग नई सरकार में लेने की बात कहकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गंभीर राजनीति की तरफ कदम बढ़ाने का इशारा किया।

विज्ञापन


दिल्ली में जाति धर्म की राजनीति समाप्त करने व भ्रष्टाचार मुक्त पहला राज्य बनाने सहित कई मुद्दे छूकर उन्होंने स्वस्थ राजनीति की तरफ कदम उठाने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस की बुरी हार पर एक शब्द भी नहीं बोला

Such extended Kejriwal serious step towards politics

केजरीवाल ने शनिवार को विपक्षी दलों पर उस तरह का हमला नहीं बोला जैसा कि कोई राजनैतिक दल चुनाव जीतने के बाद विपक्ष की करारी हार के बाद करता आया है। भाजपा अभी तक कांग्रेस की लोकसभा चुनाव में हार पर हर सभा में चटकारा ले रही थी लेकिन केजरीवाल ने भाजपा कांग्रेस की बुरी हार पर एक शब्द भी नहीं बोला। उल्टा उन्होंने भाजपा के जीते हुए तीनों विधायकों को भी अपना ही विधायक कहा।

ऐसा भी पहली बार देखने को मिला कि उन्होंने भाजपा व कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवारों का मार्गदर्शन सरकार व प्रशासन चलाने के लिए लेने की बात कही। अगर साफ शब्दों में कहें तो पहले भाजपा व कांग्रेस को सीधा चोर बताने वाले केजरीवाल इस बार पूर्ण बहुमत मिलने पर पूरी तरह से दिल्ली को जोड़ने व बढ़ाने की बात कहते दिखे।

दरअसल, अपने 49 दिनों के पूर्व के कार्यकाल के कड़वे अनुभव व लिए गए सबक का असर आज उनकी पूर्ण समर्थन वाली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में दिखा। उन्होंने साफ किया सरकारी कार लेंगे लेकिन लाल बत्ती व हूटर नहीं होगा, घर लेंगे लेकिन ज्यादा बड़ा नहीं, काम होंगे लेकिन टाइम बाउंड नहीं।

कहां पांच साल दिए हैं जनता ने सारे काम करेंगे

Such extended Kejriwal serious step towards politics

इसके बाद भी उन्होंने मीडिया को नसीहत दे डाली कि इन मुद्दों को समय में न बांधे, क्योंकि जनता ने उन्हें पांच साल दिए हैं। ज्ञात हो कि पिछली सरकार में भी वीआईपी कल्चर न रखने पर मीडिया ने मकान व गाड़ी पर केजरीवाल को घेरा था और इसके बाद चुनाव में विपक्ष खासकर भाजपा ने सरकार छोड़कर भागने सहित इन सारी कमियों को विज्ञापन के माध्यम से ‘आप’ को घेरा था। इस बार उन्होंने सब कुछ साफ-साफ कर दिया।


हालांकि इस भाषण में कुछ मुद्दों पर उन्होंने मुख्यमंत्री बन जाने के  बावजूद एक एक्टिविस्ट के रूप में भी खुद को दर्शाया। शायद यह पहले सीएम होंगे जो विद आउट पोर्टफोलियो हैं। कोई रिश्वत मांगे तो सेटिंग कर लेना और रिकॉर्डिंग कर भेज देना भी वही रूप माना जा रहा है।

पूर्ण राज्य का दर्जा मिले बिना दिल्ली की जनता के लिए काम करना काफी मुश्किल है, इसके संकेत उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंदाज में ही दिए। शाहदरा रैली में जिस तरह मोदी ने कहा था कि हमारी मास्टरी सरकार चलाने की है तो हमें सरकार चलाने दो और उनकी मास्टरी धरना-प्रदर्शन की है उन्हें वही करने दो। लगभग उसी अंदाज में आज केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली चलाने की जिम्मेदारी दिल्ली वालों पर छोड़ दीजिए, प्रधानमंत्री जी आप देश चलाइए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed