फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Beneficiary letters for the Lakshmi Yojana handed over to women in Delhi

दिल्ली लक्ष्मी योजना: रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को मिला उपहार, सीएम रेखा ने सौंपा 2500 रुपये का लाभार्थी पत्र

Wed, 26 Aug 2026 12:40 PM IST
Vijay Singh Pundir आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 26 Aug 2026 12:40 PM IST
सार

योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जानी है। सरकार के मुताबिक जिन महिलाओं को लाभार्थी पत्र सौंपे जाएंगे, उनके खातों में योजना की राशि आना शुरू हो जाएगी। 

विज्ञापन
Beneficiary letters for the Lakshmi Yojana handed over to women in Delhi
दिल्ली लक्ष्मी योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षाबंधन से पहले दिल्ली की महिलाओं को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली लक्ष्मी योजना का पहला बड़ा तोहफा दे दिया है। तालकटोरा स्टेडियम में करीब पांच हजार पात्र महिलाओं को योजना की पहली किस्त का फाइनल वेरिफिकेशन और स्वीकृति पत्र सौंपने के साथ योजना के लाभ का वितरण शुरू किया गया। इनमें 2500 महिलाएं स्टेडियम पहुंचीं। सरकार के मुताबिक पहली किस्त की 2500 रुपये की राशि एक सितंबर से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के जरिये पहुंचनी शुरू होगी।

विज्ञापन


दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत करीब 9.22 लाख महिलाओं ने आवेदन किया है। इनमें पहले चरण में करीब पांच हजार महिलाओं की सभी जांच और वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें पात्र पाया गया है। 17 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। बुधवार को तालकटोरा स्टेडियम में 65 पात्र महिलाओं ने बाकी लाभार्थियों का प्रतिनिधित्व किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंच पर पहुंचीं इन महिलाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए राखी और पत्र भी लेकर पहुंचकर योजना शुरू करने के लिए आभार जताया। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि रक्षाबंधन के मौके पर दिल्ली लक्ष्मी योजना की शुरुआत महिलाओं के लिए आशीर्वाद जैसी है। उन्होंने कहा कि पहली किस्त को मंजूरी दे दी गई है और डीबीटी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। संकल्प है कि दिल्ली की हर महिला सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान के साथ जीवन जिए।
विज्ञापन


कैश नहीं मिलेगा, खर्च करने के कई विकल्प
सरकार ने साफ किया है कि 2500 रुपये की सहायता लाभार्थियों को नकद नहीं दी जाएगी। महिला चाहें तो 1000 रुपये केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा के माध्यम से प्राप्त कर सकती हैं और बाकी 1500 रुपये सावधि जमा या आवर्ती जमा में निवेश कर सकती हैं। लाभार्थी पूरी 2500 रुपये की राशि भी जमा कर सकती हैं। सरकार का कहना है कि योजना का मकसद महिलाओं की रोजमर्रा की जरूरतों में आर्थिक मदद और उन्हें वित्तीय सुरक्षा देना है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंच से महिलाओं से पूछा कि खुश हो। महिलाओं ने एक स्वर में हां कहा। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बस आप खुश रहिए, मैं हूं ना। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी स्वरूपा महिलाएं परिवार और बच्चों का ध्यान रखती हैं, लेकिन कई बार अपना ख्याल रखना भूल जाती हैं। सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल पर निशाना- कहा, इनके कारण योजना में देरी
मुख्यमंत्री ने योजना में देरी को लेकर पिछली सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली लक्ष्मी योजना को करीब एक साल पहले शुरू करना चाहती थीं, लेकिन पिछली सरकार की वजह से इसमें देरी हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार के मुखिया ने दस साल तक मुख्यमंत्री रहने के बावजूद अपने वादे पूरे नहीं किए और दिल्ली पर भारी कर्ज छोड़ दिया। रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार ने योजना के लिए बजट में 5100 करोड़ रुपये रखे हैं। सरकार अभी भी पुराने कर्ज को उतारने के साथ महिलाओं के लिए योजनाओं को आगे बढ़ा रही है।

महिलाओं के लिए योजनाओं की लंबी कड़ी
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में महिला सशक्तीकरण को केंद्र में रखकर कई योजनाएं चल रही हैं। जनधन, मुद्रा, सुकन्या समृद्धि, उज्ज्वला, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और मातृ वंदन जैसी योजनाओं का उन्होंने जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के समय वह राजधानी की जिम्मेदारी को लेकर घबराई हुई थीं, लेकिन दिल्ली की बहनों और बेटियों ने उन्हें भरपूर साथ दिया। सरकार करीब 1.30 लाख बेटियों को साइकिल दे रही है। लखपति योजना और पालना योजना भी शुरू की गई है, जिससे कामकाजी महिलाएं अपने छोटे बच्चों को सरकारी पालना केंद्रों में छोड़कर निश्चिंत होकर काम कर सकेंगी।

अब दिवाली पर मिलेगा अगला सिलेंडर
केंद्रीय मंत्री और दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि रेखा गुप्ता सरकार प्रधानमंत्री की एक-एक गारंटी पूरी कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को पहले होली पर सिलेंडर की सौगात मिली और अब दिवाली पर भी राहत देने की तैयारी है। पिंक कार्ड के जरिये महिलाओं का बस सफर आसान किया गया है। उन्होंने कहा कि डीबीटी व्यवस्था में लाभार्थी तक पूरी राशि सीधे पहुंचती है। इस दौरान दिल्ली के सांसद, विधायक और कैबिनेट के सहयोगी भी मौजूद रहे।

स्वीकृति पत्र मिलने से खुश दिखीं महिलाएं (बातचीत)

- मुख्यमंत्री ने जो कहा था, वो पूरा कर दिया है, अब विश्वास हो गया है कि जल्द ही खाते में पैसे भी आ जाएंगे। -काजल

- ये हमारे लिए बहुत बड़ा सहारा है, मुख्यमंत्री ने एक महिला होने के कारण हमारी तकलीफों और जरूरतों को बखूबी समझा है। -शकुंतला

- मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर पैसे देने का वादा किया था, उन्होंने अपना वादा पूरा किया है, हर महीने 2500 रुपये मेरे लिए बहुत बड़ा सहारा है। - जानवी शर्मा

- हम तो इस योजना के शुरू होने का कब से इंतजार कर रहे थे, अब उम्मीद है कि जल्द ही खाते में पैसे आने लग जाएंगे - भारती तिवारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed