फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sub inspector slapped when asked to remove roti from drain

नाली में पड़ी रोड़ी हटाने को कहा तो इंस्पेक्टर को जड़ा थप्पड़, कान का पर्दा फटा

Thu, 27 Jun 2019 09:16 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 27 Jun 2019 09:16 AM IST
विज्ञापन
sub inspector slapped when asked to remove roti from drain
सांकेतिक तस्वीर
दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एमसीडी के एक सैनिटेशन इंस्पेक्टर को प्रॉपर्टी डीलर से नाली से रोड़ी निकालने के लिए कहना भारी पड़ गया। आरोपी ने अपने बेटे के साथ मिलकर इंस्पेक्टर सुंदर लाल शर्मा (50) के कान पर इतनी जोर से थप्पड़ मारा कि उनके कान का पर्दा फट गया। 
विज्ञापन


कान से खून बहने लगा। इंस्पेक्टर के साथ मारपीट होते देखकर सफाई कर्मचारी इकट्ठा हो गए। नारेबाजी के बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

छानबीन के बाद पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने और ड्यूटी के दौरान मारपीट करने का मामला दर्ज कर आरोपी प्रॉपर्टी डीलर अशोक यादव (40) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सैनिटेशन इंस्पेक्टर शर्मा मंगलवार को स्टॉफ के साथ शक्ति एंक्लेव, मेन रोड बुराड़ी में थे। इस दौरान उन्होंने एक मकान के पास रोड़ी (बजरी) पड़ी हुई देखी। रोड़ी से नाली बंद  थी। सुंदर लाल ने मकान मालिक अशोक से नाली से रोड़ी निकलवाने के लिए कहा। इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। सुदंर लाल ने चालान करने की बात की तो आरोपी ने अपने बेटे के साथ मिलकर सुंदर पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed