फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Studying at DU becomes costlier; fees hiked

Delhi NCR News: डीयू में पढ़ना हुआ महंगा, बढ़ी फीस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 09:37 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से पढ़ना महंगा हो गया है। डीयू की कार्यकारी परिषद ने विभिन्न पाठ्यक्रमों की फीस संरचना को मंजूरी दी है। स्वीकृत फीस संरचना में विश्वविद्यालय के सभी स्नातकोत्तर (पीजी) कार्यक्रम, कला संकाय तथा क्लस्टर इनोवेशन सेंटर के स्नातक पाठ्यक्रम, विधि संकाय के पांच वर्षीय एकीकृत विधि कार्यक्रम, प्रौद्योगिकी संकाय के बीटेक कार्यक्रम, शिक्षा संकाय के इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम , विभिन्न पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा, एडवांस्ड डिप्लोमा और प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम, पीएचडी कार्यक्रम तथा विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने वाले विदेशी विद्यार्थियों के लिए निर्धारित शुल्क शामिल हैं। बढ़ोतरी प्रोग्राम के हिसाब से तकरीबन 10 प्रतिशत तक की गई है। कार्यकारी परिषद सदस्य अमन कुमार ने विरोध जताते हुए आपत्ति पत्र भी दिया है। उन्होंने कहा कि जबसे यूनिवर्सिटी ने हीफा से लोन लिया है, तब से किसी ना किसी बहाने फीस में बढ़ोतरी की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed