फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   students of mcd school will drink cold ro water

Delhi NCR News: निगम के 32 स्कूलों में आरओ का ठंडा पानी पीएंगे छात्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
एनएफएल ने स्कूलों में आरओ वॉटर कूलर लगाने की कवायद शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। शाहदरा उत्तरी जोन में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के स्कूलों में आरओ वॉटर कूलर लगाने की कवायद शुरू हो गई है। नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (एनएफएल) निगम के 32 विद्यालयों में 56 आरओ वॉटर कूलर लगा रहा है। इस परियोजना में झिलमिल, दिलशाद कॉलोनी, सुंदर नगरी, नंद नगरी, अशोक नगर, राम नगर, सीलमपुर, गौतमपुरी, मौजपुर, भजनपुरा, यमुना विहार, हर्ष विहार, सबोली, गोकुलपुरी, मुस्तफाबाद आदि क्षेत्रों के स्कूल शामिल हैं।


एनएफएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी अमित कुमार शर्मा ने बताया कि इस पहल से बच्चों को गंदे पानी से होने वाली बीमारियों से बचाया जाएगा।
एनएफएल के इस कदम से करीब 25 हजार बच्चों को लाभ मिलेगा। वर्तमान में कई स्कूलों में पुराने वॉटर कूलर खराब पड़े हैं या पर्याप्त संख्या में नहीं हैं। निगम अधिकारियों के अनुसार, इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है। वॉटर कूलर के रखरखाव की जिम्मेदारी भी निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed