{"_id":"6a429caf6621c96b7300f90e","slug":"students-of-cm-rise-schools-will-master-ai-and-robotics-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-143304-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सीएम श्री स्कूल के छात्र एआई और रोबोटिक्स में हासिल करेंगे महारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सीएम श्री स्कूल के छात्र एआई और रोबोटिक्स में हासिल करेंगे महारत
विज्ञापन
-दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने चार विश्वविद्यालयों से किया समझौता
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूलों के छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), रोबोटिक्स और अत्याधुनिक तकनीकों से जोड़ने की दिशा में कदम बढ़ाया है। शिक्षा निदेशालय ने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी, इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर विमेन, इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी दिल्ली (आईआईआईटी) दिल्ली के साथ तीन वर्षों के लिए समझौता ज्ञापन किया है।
दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने आईआईआईटी दिल्ली में आयोजित टेक4फ्यूचर–फ्यूचर मेकर्स इनोवेटर्स बूटकैंप कार्यक्रम के समापन के मौके पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप शुरुआत की। इस समझौते के तहत इन संस्थानों के प्रोफेसर एवं शोधार्थी सीएम श्री स्कूलों के छात्रों और शिक्षकों का निशुल्क मार्गदर्शन, पाठ्यक्रम समृद्धि और अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं तक पहुंच उपलब्ध कराएंगे। साथ ही छात्रों को आधुनिक प्रयोगशालाओं, थ्रीडी प्रिंटिंग लैब, मेकर स्पेस और स्टार्टअप इनक्यूबेशन सेंटर अध्ययन का अवसर मिलेगा।
शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि यह पहल सरकारी स्कूलों के छात्रों को भविष्य की तकनीकों से जोड़कर उन्हें वैश्विक स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेगी। वहीं आईआईआईटी दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के चयनित 100 छात्रों को 140 घंटे से अधिक का स्टेम और रोबोटिक्स प्रशिक्षण दिया गया। समापन समारोह में 20 छात्र टीमों ने स्मार्ट सिटी, कृषि, आपदा प्रबंधन, सहायक तकनीक और औद्योगिक नवाचार से जुड़े 20 कार्यशील तकनीकी प्रोटोटाइप प्रस्तुत किए।