{"_id":"85a9acd704a459048d88852fb4b9ac7f","slug":"students-jam-main-jamia-nagar-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"लव लेटर पढ़ते हुए पकड़े जाने पर की थी खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लव लेटर पढ़ते हुए पकड़े जाने पर की थी खुदकुशी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 18 Feb 2014 04:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामिया नगर स्थित नूर नगर सर्वोदय विद्यालय में 12 फरवरी को नौवीं की छात्रा के दूसरी मंजिल से कूदने के मामले में सोमवार को छात्र-छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। प्रिंसिपल को सस्पेंड करने और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए छात्रों ने मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। कुछ शरारती छात्रों ने वाहनों पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन
घटना में दो बस समेत करीब पांच-छह वाहनों के शीशे टूट गए। पुलिस ने समझा-बुझाकर बच्चों को हटाया। प्रिंसिपल और स्कूल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सुबह करीब 8:00 बजे सैकड़ों बच्चे स्कूल के बाहर एकत्रित हो गए। बच्चों का कहना था कि प्रिंसिपल के दबाव की वजह से 16 वर्षीय छात्रा डर की वजह से कूद गई थी।
विज्ञापन
प्रिंसिपल को सस्पेंड कर उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया जाए। बात बनते न देखकर करीब 1:00 बजे सभी छात्र जामिया नगर की मुख्य सड़क पर आए गए और दोनों ओर से जाम कर दिया। शाम करीब 4:00 बजे तक सड़क पर हंगामा हुआ। वहीं शिक्षा विभाग और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
जांच के बाद यदि प्रिंसिपल दोषी पाई जाएगी तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि 12 फरवरी को 16 वर्षीय छात्रा स्कूल की दूसरी मंजिल से कूद गई थी। छात्रा को पत्र पढ़ते हुए टीचर ने पकड़ लिया था। बाद में उसके पिता को भी स्कूल में बुलाया गया था। डर की वजह से बच्ची कूद गई थी।