फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Students inclination to the robbers

शौक पूरे करने को स्टूडेंट्स बने लुटेरे

Sat, 22 Feb 2014 01:20 AM IST
अमर उजाला, वैशाली
अमर उजाला, वैशाली Updated Sat, 22 Feb 2014 01:20 AM IST
विज्ञापन
Students inclination to the robbers
दिल्ली के युवक से लूटपाट करने वाले तीन स्टूडेंट्स को पुलिस ने शुक्रवार की सुबह वैशाली सेक्टर-चार कट से धरदबोचा। पुलिस ने चेकिंग के दौरान संदेह होने पर तीनों को पकड़ा। पूछताछ में तीनों ने लूट की वारदात कुबूली की।
विज्ञापन


इनके पास से पुलिस ने एक कार, लूट का मोबाइल और नगदी बरामद की। पुलिस के मुताबिक तीनों ने अपने शौक पूरा करने के लिए पहली बार लूट की थी।

एसएचओ इंदिरापुरम बिजेंद्र यादव ने बताया कि तीनों स्टूडेंट्स ने वैशाली स्थित शॉप्रिक्स मॉल के सामने दिल्ली निवासी करन तलवार से दस हजार रुपये और एक मोबाइल लूट था। जिसके बाद से ही तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह वैशाली सेक्टर-4 कट के पास चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मियों ने कार सवार राहुल निवासी दिल्ली, तनुज और विनोद निवासी कौशांबी को रुकने का इशारा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने भागने की कोशिश की, जिस पर पुलिस टीम ने पीछा कर कार को ओवरटेक कर रोक लिया। इनके पास से लूट का मोबाइल और 55 सौ रुपये नगद बरामद किए गए हैं। इनमें से तनुज लॉ का छात्र है जबकि राहुल और विनोद 12 वीं में पढ़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed