चुनिंदा कोर्सों में नए सिरे से कर सकते हैं आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के जिन छात्रों ने कॉलेज में दाखिले के लिए अभी तक आवेदन नहीं किया, उनके लिए एक और मौका उच्चतर शिक्षा विभाग दे सकता है।
खाली सीटों के लिए कॉलेजों ने दोबारा उच्चतर शिक्षा विभाग से पोर्टल खोलने का अनुरोध किया है। इस बार केवल चुनिंदा कोर्स में छात्रों को दाखिला मिलेगा।
बता दें कि कॉलेजों की गुजारिश पर 17 जुलाई को चार दिनों के लिए पोर्टल खोली गई थी, लेकिन छात्रों के पास जानकारी नहीं पहुंचने की वजह से आवेदन ही नहीं आए हैं।
सेक्टर-9 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर कॉलेज में पोर्टल शुरू कर दिया गया है। जबकि अन्य कॉलेजों की गुजारिश पर बुधवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
सेक्टर-9 कॉलेज में बीए अर्थशास्त्र, बीटीएम, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन कोर्स में आवेदन मांगे जा रहे हैं। जबकि सेक्टर-14 स्थित गर्वमेंट गर्ल्स कॉलेज में बीए इतिहास, राजनीति शास्त्र, भूगोल, हिन्दी, बीएससी होम साइंस की सीटें खाली हैं।