{"_id":"befc5383677ae76d845f612e666e0cf9","slug":"student-murdered-senior","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौंवी के छात्र ने सीनियर को मार डाला...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौंवी के छात्र ने सीनियर को मार डाला...
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 23 Jan 2014 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम ब्रांच ने लोनी में हुए 12वीं स्टूडेंट अंकित हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। हत्यारोपी नौंवी के छात्र कुलदीप शर्मा (18) और उसके साथी कृष्ण को गिरफ्तार कर उनसे आला कत्ल तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन
कुलदीप का साथ पढ़ने वाली छात्रा से प्रेम प्रसंग था, जो अंकित के मुहल्ले के थी। कुलदीप अक्सर मुहल्ले में घूमता रहता था। इस पर मुहल्लेवालों और अंकित को एतराज था।
विज्ञापन
अंकित ने कुलदीप के छात्रा के साथ खींचे हुए कुछ फोटोग्राफ स्कूल प्रिंसिपल को दिखा दिए थे, जिस पर अक्तूबर 2013 में प्रिंसिपल ने कुलदीप को स्कूल से निष्काषित कर दिया था। नाराज कुलदीप ने दो नवंबर को कृष्ण के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
एएसपी परविंदर सिंह ने बताया कि कृष्ण लोनी के इलायचीपुर का रहने वाला है। उस पर हत्या, लूट और जानलेवा हमले के 8 मुकदमे हैं। कुलदीप बागपत के बड़ौत थाना क्षेत्र का निवासी है और लोनी ट्रोनिका सिटी में मामा के घर रहकर पढ़ता था।
कृष्ण से उसकी दोस्ती वारदात से कुछ दिन पहले ही हुई थी। कुलदीप का कुछ युवकों से झगड़ा हो गया था। वे कुलदीप को पीट रहे थे तो कृष्ण ने उसे बचाया था। स्कूल से निष्काषित किए जाने पर कुलदीप ने कृष्ण के साथ अंकित की हत्या की प्लानिंग बनाई।
एएसपी ने बताया कि पुलिस रिकार्ड में कुलदीप बालिग है, उसकी उम्र 18 साल साल है। क्राइम ब्रांच प्रभारी ने बताया कि बीच-बीच में कुलदीप की पढ़ाई डिस्टर्ब हुई, इसलिए वह नौंवी क्लास में रह गया।
अंकित ने पढ़ाई चौपट कर दी थी: कुलदीप
कुलदीप ने बताया कि वह मामा के यहां रहकर पढ़ने के लिए आया था, लेकिन स्कूल से निकाले जाने पर उसकी पढ़ाई चौपट हो गई थी। उसकी बदनामी हो गई थी। घर में भी उसी काफी डांट पड़ी थी। इसी खुन्नस में उसने वारदात की। तमंचा उसे कृष्ण ने उपलब्ध कराया था।
ये था मामला
अंकित (19) लोनी के खानपुर जफ्ती गांव निवासी वेदप्रकाश का इकलौता पुत्र था। वेदप्रकाश आर्मी में हैं। अंकित खजूरी दिल्ली के सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था। दो नवंबर 2013 को स्कूल से लौटते हुए उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
...ऐसे पहुंची पुलिस हत्यारोपियों तक
क्राइम ब्रांच प्रभारी राजेश द्विवेदी ने बताया कि ये ब्लाइंड मर्डर था। पुलिस ने सुरागकशी की तो पता चला कि अंकित ने कुलदीप की शिकायत स्कूल प्रिंसिपल से की थी, जिस पर कुलदीप को स्कूल से निकाल दिया गया था। पुलिस ने कुलदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वारदात की गुत्थी सुलझ गई।
पहले भी स्टूडेंट ने की वारदातें
19 जनवरी 10 - शहर कोतवाली में इंटर के छात्र ने अपने भाई का कत्ल किया।
27 जनवरी 010 - मोदीनगर में हुई डकैती में बीबीए का स्टूडेंट गिरफ्तार।
नौ दिसंबर 09 - इंजीनियरिंग के छात्र की हत्या करने में दो स्टूडेंट्स गिरफ्तार।