{"_id":"678f6d4ce29cf4932a086c35","slug":"student-died-under-mysterious-circumstances-ninth-floor-of-college-aman-vihar-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime : कॉलेज छात्र नौवीं मंजिल से गिरा, संदिग्ध हालत में हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime : कॉलेज छात्र नौवीं मंजिल से गिरा, संदिग्ध हालत में हुई मौत
Tue, 21 Jan 2025 03:18 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 21 Jan 2025 03:18 PM IST
सार
दिल्ली में एक कॉलेज के छात्र की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान गाजियाबाद निवासी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमन विहार स्थित महाराजा अग्रसेन कॉलेज की नौवीं मंजिल से गिरकर एक छात्र की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त गाजियाबाद यूपी निवासी पार्थ रावत (18) के रूप में हुई है। वह बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र था।
विज्ञापन
रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि सोमवार को कॉलेज की नौवीं मंजिल से एक छात्र के गिरने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र को घायल अवस्था में पास के अंबेडकर अस्पताल लेकर गई।
विज्ञापन
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कॉलेज में पूछताछ के दौरान पता चला कि पार्थ रावत ने महाराजा अग्रसेन कॉलेज की 9 वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी की है। पुलिस उसके दोस्तों और परिवार वालों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन