फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   student died in school bus

स्कूल बस में छात्रा की मौत, मामला संदिग्ध

Tue, 22 Jul 2014 01:04 AM IST
Updated Tue, 22 Jul 2014 01:04 AM IST
विज्ञापन
student died in school bus

नोएडा के सेक्टर-41 निवासी एक छात्रा की सोमवार को स्कूल बस में मौत होने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि छात्रा की मौत स्कूल बस में ही हो गई।

विज्ञापन


हालांकि स्कूल प्रबंधकों के मुताबिक बस में सवार होने के बाद वह बेहोश हो गई। आननफानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

पांच मिनट बाद ही आया फोन

student died in school bus

पुलिस के मुताबिक सृष्टि (15) सेक्टर-48 स्थित एक स्कूल की नौवीं की छात्रा थी। रोजाना की तरह सोमवार को वह अपने घर के नजदीकी स्टॉप पर स्कूल बस पकड़ने आई। उसके साथ उसकी मां भी थी।

बस में बेटी के सवार हो जाने के बाद मां वापस चली आईं। उनकी मां नीलम रावत ने बताया कि करीब पांच मिनट बाद ही उनके मोबाइल पर फोन आया कि उनकी बच्ची की हालत ठीक नहीं है और वह बेहोश हो गई है।

बताया गया कि उनकी बच्ची को नजदीक के संवेदना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन जब संवेदना अस्पताल पहुंचे तो वहां से छात्रा को जिला अस्पताल ले जाने को कहा गया। जिला अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया।

छात्रा के कपड़ों में लगी हुई थी मिट्टी

student died in school bus

छात्रा की मां ने बताया कि बेटी ने कुछ दूर दौड़कर बस पकड़ी थी। जब वह घर से निकली तो नियत समय करीब-करीब होने वाला था। लिहाजा उसने दौड़कर बस पकड़ा था। बस में सवार होने के बाद क्या हुआ इस पर परिजन सवाल उठा रहे हैं।

छात्रा की मां ने बताया कि जब उन्होंने अपनी बेटी को देखा तो उसके कपड़ों में मिट्टी लगी हुई थी। उनका कहना है कि आखिर उनकी बच्ची कहां गिरी थी, जिस वजह से उसके कपड़ों पर मिट्टी लगी। उनका कहना है कि उन्होंने अपने हाथों से उसके कपड़ों की धूल झाड़ी थी।

उन्होंने शक जाहिर किया कि बस में सवार होने के बाद कहीं उनकी बेटी बस में ही गिर तो नहीं पड़ी। उसको चोट तो नहीं लग गई। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी पूरी तरह से स्वस्थ थी।

विज्ञापन

बस में से दी गई परिजनों को सूचना

student died in school bus

बस में स्कूल की दो शिक्षिकायें भी सवार थीं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बस में सवार होने के बाद छात्रा सीट पर बैठ गई। उस समय छात्रा का सिर आगे की ओर झुका हुआ था।

उन्होंने इसकी सूचना छात्रा के परिजनों को दी और बच्ची को स्कूल के रास्ते में स्थित संवेदना अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed