{"_id":"5b82c79742c792465c2ca419","slug":"student-can-apply-take-admission-on-10th-and-12th-yoga-subject-in-nios","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग से दसवीं और बारहवीं करने का मौका, अगले सत्र से कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग से दसवीं और बारहवीं करने का मौका, अगले सत्र से कर सकते हैं आवेदन
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 26 Aug 2018 09:07 PM IST
विज्ञापन
nios
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-62 स्थित एनआईओएस (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग ) से योग में कॅरियर बनाने का छात्रों के पास सुनहरा मौका है। योग शिक्षक बनने की चाह रखने वाले छात्र इसी विषय से दसवीं और बारहवीं की पढ़ाई कर सकते है।
विज्ञापन
चेयरमैन प्रो. चंद्र भूषण शर्मा ने बताया कि इंस्टीट्यूट का उद्देश्य छात्रों को स्वावलंबी बनाना है। हम रोजगार परक शिक्षा पर जोर देते हैं। अब तक छात्र इंटर के बाद व्यवसायिक पाठ्यक्रमों का रुख करते थे। अब हम हाईस्कूल में ही रोजगार वाली शिक्षा देने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन
साइंस, ह्यूमैनिटीज, कॉमर्स के अतिरिक्त दसवीं और बारहवीं के छात्रों के लिए नये विकल्प बनाए हैं। सामान्य दसवीं में जिस तरह छात्रों को पांच विषय दिए जाते हैं। इस कोर्स में भी पांच विषयों की पढ़ाई होगी। दरअसल, लोग स्वास्थ्य को लेकर जागरूक हो रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसे में ट्रेंड योग प्रशिक्षकों की मांग लगातार बढ़ रही है। यह कोर्स बच्चों को रोजगार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके साथ ही छात्रों को संस्कृत से दसवीं और बारहवीं का विकल्प दिया था। अगले सत्र में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने पर छात्र आवेदन कर सकते हैं।