'बुलेट राजा' फिल्म के लेखक गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी पुलिस ने बुलेट राजा फिल्म के लेखक और कंपोजर अमरीश मिश्रा को गुड़गांव स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया है। उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ ले जाया गया है।
उन पर नरेंद्र मोदी और उनकी पत्नी के खिलाफ ट्विटर पर सांप्रदायिक टिप्पणी करने का आरोप है। आरोप है कि उन्होंने करीब 104 कमेंट किए हैं।
बता दें कि सोशल मीडिया पर अमरीश मिश्रा द्वारा कमेंट किए जाने के बाद मामला उत्तर प्रदेश के हजरतगंज कोतवाली में दर्ज किया गया था। पुलिस ने उनके खिलाफ आईटी एक्ट और सांप्रदायिक हिंसा भड़काने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ ले गई पुलिस
गिरफ्तार करने के साथ ही उनका ट्विटर एकाउंट भी बंद किया गया है। लखनऊ पुलिस की
12 सदस्यीय टीम बुधवार को सेक्टर 56 थाने पहुंची, जहां स्थानीय पुलिस की
मदद से अमरीश को गिरफ्तार कर ड्यूटी मजिस्ट्रट के सामने पेश किया गया।
वहां
से ट्रांजिट रिमांड लेकर पुलिस उन्हें लखनऊ ले गई। पुलिस आयुक्त आलोक
मित्तल का कहना है कि लखनऊ पुलिस ने अमरीश मिश्रा को गिरफ्तार किया है और
मामले की छानबीन के लिए अपने साथ ले गई है।
गौरतलब है अमरीश मिश्रा
गुड़गांव के सेक्टर 55 में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने कई
उपन्यास और फिल्मों में लेखन किया है। हाल ही में उनके द्वारा लिखी हुई
बुलेट राजा फिल्म रिलीज हुई थी।