{"_id":"d34435106e4863a6d53682775bda4f56","slug":"stoning-and-firing-in-electoral-enemity-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में जमकर पत्थरबाजी और फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में जमकर पत्थरबाजी और फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 18 Oct 2014 04:41 AM IST
विज्ञापन
तावडू खंड के गांव शिकारपुर में चुनावी रंजिश के कारण दो गुटों में जमकर पथराव व फायरिंग हुई। इसमें कई लोगों के घायल होने का समाचार है।
विज्ञापन
घटना को लेकर स्थानीय थाने में अभी किसी पक्ष की ओर से मामला दर्ज नहीं कराया गया है। बताते हैं कि चुनावी रंजिश को लेकर गांव शिकारपुर में दो गुटों में शुक्रवार की दोपहर पहले कहासुनी हुई।
विज्ञापन
इसके बाद बात तूतूमैंमैं से बढ़ कर मार पीट पर आ गई। इसके बाद उनके बीच पथराव शुरू हो गया। इस दौरान फायरिंग की भी खबर है।
झगड़े में शिकारपुर के कई लोगों को चोटें आई हैं। जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय सरकारी अस्तपाल में भर्ती कराया गया है।