फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Stepfather misdeed a minor by giving her intoxicants in Hapur

पिता-पुत्री का रिश्ता शर्मसार: नशीला पदार्थ पिलाकर सौतेले बाप ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, आपबीती सुन सब दंग

Mon, 01 Jan 2024 07:09 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा (हापुड़) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 01 Jan 2024 07:09 PM IST
सार

किशोरी का आरोप है कि दो दिन पहले वह घर पर अकेली थी, इसी दौरान पिता ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
Stepfather misdeed a minor by giving her intoxicants in Hapur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हापुड़ के पिलखुवा में पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का मामला प्रकाश में आया है। एक किशोरी ने अपने सौतेले पिता पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी पिता को तलाश कर रही है।

विज्ञापन

स्थानीय एक मोहल्ला निवासी किशोरी ने बताया कि पिता की मृत्यु हो जाने जाने के उपरांत उसकी मां ने दूसरी शादी की थी। सौतेला पिता उस पर बुरी नजर रखता और मौका मिलते ही अश्लील हरकत करता है। आरोप है कि दो दिन पहले वह घर पर अकेली थी, इसी दौरान पिता ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया, और किसी को बताने एवं शिकायत करने पर जाने से मारने की धमकी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि पीड़ित किशोरी की तहरीर पर उसके सौतेले पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed