{"_id":"57d54a924f1c1b3d3b31c2fd","slug":"state-govt-should-not-do-politics-on-beef-in-biryani","type":"story","status":"publish","title_hn":"'प्रदेश सरकार बिरयानी में बीफ के नाम पर न करे राजनीति'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'प्रदेश सरकार बिरयानी में बीफ के नाम पर न करे राजनीति'
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 12 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
mewat beef contriversy
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने बिरयानी में बीफ को लेकर जांच की बात कही है। जिसमें बीफ की पुष्टी की बात सामने आ रही है। पुलिस प्रशासन को इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
वहीं प्रदेश सरकार को बीफ के नाम पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। ये बात ऑल इंडिया लायर्स यूनियन, हरियाणा राज्य इकाई के पदाधिकारियों ने कही।
ऑल इंडिया लायर्स यूनियन हरियाणा इकाई के राज्य प्रधान रघुबीर सिंह हुड्डा, सचिव चांदी राम, उप प्रधान देवीलाल, संयुक्त सचिव सोमदत, कोषाध्यक्ष दयानन्द पवार व राज्य कार्यकारिणी सदस्य विनोद कुमार भारद्धाज ने जनता से, शांति और एकता बनाएं रखने की अपील की है।
विज्ञापन
वहीं गुड़गांव इकाई के प्रधान श्री राजेंद्र पाठक अधिवक्ता ने सरकार के इस कदम को मेवात के निवासियों की एकता भंग करने का राज्य द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम बताया है।
विज्ञापन