फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   State Congress is busy in ensuring the victory of NSUI panel

Delhi NCR News: एनएसयूआई पैनल की जीत सुनिश्चित करने में जुटी प्रदेश कांग्रेस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 07:29 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। डूसू चुनाव में एनएसयूआई के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश कांग्रेस जुट गई है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि एनएसयूआई ने संतुलित और मजबूत उम्मीदवारों की टीम उतारी है। यह टीम जीत हासिल कर विश्वविद्यालय में छात्रों की सुविधाओं और अधिकारों के लिए काम करेगी। उन्होंने दावा किया कि इस बार डूसू चुनाव में एनएसयूआई पैनल क्लीन स्वीप करेगा।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित बैठक में देवेंद्र यादव के साथ कांग्रेस और एनएसयूआई के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इनमें पूर्व सांसद डॉ. उदित राज, एआईसीसी एससी विभाग अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम, एनएसयूआई अध्यक्ष वरुण चौधरी, पूर्व मंत्री डॉ. नरेंद्र नाथ, डॉ. योगानंद शास्त्री, डूसू के पूर्व अध्यक्ष रौनक खत्री, पूर्व विधायक डॉ. बिजेंद्र सिंह, आसिफ मोहम्मद खान, विजय लोचव और महिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पा सिंह शामिल थे। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी बैठक में हिस्सा लिया। नेताओं ने एकजुट होकर एनएसयूआई के चारों उम्मीदवारों को जिताने का संकल्प लिया। देवेंद्र यादव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने युवा पीढ़ी की लगातार उपेक्षा की है, लेकिन राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाया है। इसी का असर है कि देशभर के छात्र अब कांग्रेस और एनएसयूआई की ओर देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed