फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Standup India Program: pm modi will give e-rickshaws to 151 women

स्टैंडअप इंडिया कार्यक्रम: 151 महिला चालकों को पीएम मोदी देंगे ई-रिक्शा

Thu, 31 Mar 2016 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 31 Mar 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
Standup India Program: pm modi will give e-rickshaws to 151 women
मोदी देंगे ई-रिक्शा - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा

स्टैंडअप इंडिया कार्यक्रम के तहत 5 अप्रैल को नोएडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों 151 महिला चालकों को ई-रिक्शा मिलेगा। इसके लिए महिलाओं का चयन हो चुका है। ये महिला चालक दिल्ली-एनसीआर के क्षेत्रों से होंगी।

विज्ञापन


महिलाओं को रोजगार दिलाकर अपने पैरों पर खड़े होने की दिशा में यह सराहनीय कदम है। खास बात यह कि लाभार्थियों में 21 ट्रांसजेंडर भी होंगे। भारतीय माइक्रो क्रेडिट के प्रबंध निदेशक विजय पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम में 5100 लाभार्थियों को ई-रिक्शा का वितरण होने वाला है।
विज्ञापन


इसमें 151 महिलाओं का चयन लाभार्थियों के रूप में किया गया है। खास बात यह कि ये महिलाएं खुद ई-रिक्शा चलाएंगी। ये दिल्ली समेत नोएडा, गाजियाबाद, साहिबाबाद, गुड़गांव से होंगी। उन्होंने बताया कि ट्रांसजेंडर्स को प्रमोट करने के लिए लाभार्थियों की सूची में रखा गया है। ये भी ई-रिक्शा चालक होंगे। इन्हें ई-रिक्शा चलाने का बाकायदा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज तिवारी के भोजपुरी गीतों से बंधेगा समां

Standup India Program: pm modi will give e-rickshaws to 151 women
स्टैंड अप इंडिया कार्यक्रम की तैयारियां - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा

सांसद मनोज तिवारी के भोजपुरी गीतों से नोएडा में समां बंधेगा। पीएम मोदी के आने से पहले सभा स्थल पर मनोज तिवारी का कार्यक्रम होगा। भारतीय माइक्रो क्रेडिट के अधिकारियों ने बुधवार को उनसे बातचीत भी की। संस्था के अधिकारियों का कहना है कि  कार्यक्रम में एक दर्जन से ज्यादा कलाकारों की टीम भी आएगी।

महिलाओं को पीएम के हाथों ई-रिक्शा दिलाने से पहले उनको प्रशिक्षण दिया जा रहा है। त्रिलोकपुरी के बुद्धा पार्क में बाकायदा ट्रेनर के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहां के ट्रेनर अभिजीत सिन्हा ने बताया कि महिलाओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी जा रही है।

जिससे ये सड़क पर चलने के दौरान अपनी रक्षा कर सकें। इसके अलावा इनको इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चलाने, वित्तीय प्रबंधन और मोबाइल ऐप चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही है ताकि इनको व्यापार में किसी तरह की दिक्कत न आए।

महिलाओं को कई अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी

Standup India Program: pm modi will give e-rickshaws to 151 women
मोदी ई-रिक्शा - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा

महिलाओं को ई-रिक्शा के अलावा पात्र अभ्यर्थियों को पेंशन योजना का लाभ दिलाया जाएगा। इसके अलावा महिलाओं का जनधन योजना के तहत बैंक में खाता खुलवाया जा रहा है। वहीं, महिला उनके पति और गाड़ी का बीमा भी होगा ताकि किसी आपात काल में इनको उसका लाभ मिल सके।

ई रिक्शा चालक चंचल कहती हैं कि मैं अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती थी, तभी हमें ई-रिक्शा चलाने का मौका मिला। इस काम को मैं बेहतर ढंग से करूंगी।

वहीं शहनाज का कहना है कि मजदूरी और घरों में काम करने से बेहतर है कि कोई ऐसा रोजगार करें, जिससे कमाई भी हो और बेहतर जिंदगी जी सकें। इसमें हमें कई अन्य लाभ भी दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed