फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   stamp duty is not increased, the rate of five per cent would be for registry

फिलहाल नहीं बढ़ी स्टांप ड्यूटी, पांच फीसदी दर पर ही होगी रजिस्ट्री

Fri, 01 Apr 2016 05:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 01 Apr 2016 05:36 AM IST
विज्ञापन
 stamp duty is not increased, the rate of five per cent would be for registry
पंजीकरण दफ्तर - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में स्टांप ड्यूटी नहीं बढ़ी है। मौजूदा पांच फीसदी दर पर ही शुक्रवार को भी रजिस्ट्री होगी। पांच से सात फीसदी स्टांप ड्यूटी बढ़ाने पर 31 मार्च तक अधिसूचना जारी होने की संभावना थी, जो जारी नहीं हुई है। दरअसल, स्टांप ड्यूटी बढ़ाने के फैसले के बाद से ही नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में विरोध शुरू हो गया था। तीनों शहरों के तमाम सामाजिक संगठनों ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया और फ्लैट खरीदारों ने भी बिल्डरों पर शीघ्र रजिस्ट्री कराने का दबाव डाला।

विज्ञापन


इन सभी कारणों से प्राधिकरण, जिला प्रशासन और रजिस्ट्री विभाग ने शासन को यहां की परेशानियों से अवगत कराया, जिसमें यह तर्क भी दिया गया कि ओखला पक्षी विहार से 10 किलोमीटर के दायरे में एनजीटी से रोक के कारण आवासीय परियोजनाओं को कंपलीशन सर्टिफिकेट जारी नहीं हो रहे थे जबकि संपत्ति खरीदार रजिस्ट्री का पैसा बिल्डरों को पहले ही दे चुके हैं। एनजीटी के फैसले के बाद भी बिल्डरों ने लापरवाही की। प्राधिकरण का बकाया भुगतान नहीं जमा किया जिससे कंपलीशन सर्टिफिकेट भी जारी नहीं हुए। स्थानीय अधिकारियों ने फिलहाल कुछ समय तक स्टांप ड्यूटी न बढ़ने की उम्मीद जताई है। अधिकारी 30 अप्रैल तक की मोहलत पाने की कोशिश में जुटे हैं।
विज्ञापन


दबाव भी जारी
नोएडा से सपा प्रत्याशी अशोक चौहान एक सप्ताह से प्रयास कर रहे हैं कि बढ़ी स्टांप ड्यूटी वापस हो या स्थगित कर दी जाए। इसके लिए अशोक ने सैफई जाकर सीएम से भी मुलाकात की थी। बृहस्पतिवार को अशोक दिल्ली जाकर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव से भी मिले। बढ़ी स्टांप ड्यूटी समेत नोएडा की अन्य समस्याओं पर भी बात की। उधर, नोएडा व ग्रेटर नोएडा के बिल्डरों ने भी नेताजी को पत्र लिखकर गुहार की है कि प्रापर्टी का बाजार काफी सुस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल्डर तमाम कठिनाइयों से गुजर रहे हैं। आर्थिक तंगी के कारण कई बिल्डर समय से प्रोजेक्ट को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। चोरों तरफ से दबाव है। स्टांप ड्यूटी बढ़ाए जाने को लेकर खरीदार दबाव बना रहे हैं कि उनके प्लैट की रजिस्ट्री शीघ्र कराई जाए। अगर बढ़ी दर स्थगित हो जाती है तो खरीदारों को भी काफी राहत मिल जाएगी।

अब तक 8000 फ्लैटों की रजिस्ट्री

1 से 30 मार्च तक जिले में करीब 8000 फ्लैटों की रजिस्ट्री हुई है। इनमें से करीब 6000 नोएडा और 2000 फ्लैट ग्रेटर नोएडा में दर्ज हुए हैं। इनमें ज्यादातर फ्लैट ऐसे हैं, जिनमें बिल्डर का पैसा जमा करने के बाद लोग रह रहे हैं। इसी अवधि में 422 करोड़ रुपये का स्टांप मिला है जबकि इस माह का लक्ष्य करीब 172 करोड़ रुपये था। वहीं, विभाग के सालाना लक्ष्य 1872 करोड़ रुपये के एवज में करीब 1650 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है।


दिनभर खुला रहा स्टाक होल्डिंग
संपत्ति की रजिस्ट्री के लिए ई स्टांप जारी करने वाली संस्था स्टॉक होल्डिंग पूरे दिन खुली। डीआईजी स्टांप अरविंद सिंह चंदेल और एआईजी एसके सिंह की अपील पर प्रमुख सचिव अनिल कुमार ने स्टॉक होल्डिंग का दफ्तर दिन भर खोलने की अनुमति दी थी। सेक्टर-18 स्थित दफ्तर में ई-स्टांप लेने वालों की भीड़ लगी रही। सेक्टर-33 स्थित दफ्तर में वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन रजिस्ट्री कराने वालों की भीड़ लगी रही। दफ्तर के बाहर कुर्सियों पर बैठे लोग संपत्ति की रजिस्ट्री का नंबर आने का इंतजार करते दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed