फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sri Lankan Prime Minister Amarasuriya will visit Hindu College today.

Delhi: आज हिंदू कॉलेज आएंगी श्रीलंका की प्रधानमंत्री, करेंगी लैब का उद्घाटन; यहां की छात्रा रही हैं अमरसूर्या

Thu, 16 Oct 2025 06:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 16 Oct 2025 06:25 AM IST
सार

उन्होंने वर्ष 1991 से लेकर 1994 तक हिंदू कॉलेज में छात्रा के तौर पर बीए ऑनर्स समाजशास्त्र की पढ़ाई की थी। प्रधानमंत्री बनने के बाद वह पहली बार कॉलेज में आ रही है। 

विज्ञापन
Sri Lankan Prime Minister Amarasuriya will visit Hindu College today.
डॉ. हरिनी अमरसूर्या - फोटो : ANI/@Dr_HariniA

विस्तार

श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या बृहस्पतिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। उन्होंने वर्ष 1991 से लेकर 1994 तक हिंदू कॉलेज में छात्रा के तौर पर बीए ऑनर्स समाजशास्त्र की पढ़ाई की थी। प्रधानमंत्री बनने के बाद वह पहली बार कॉलेज में आ रही है। 

विज्ञापन


हिंदू कॉलेज की प्रिंसिपल प्रोफेसर अंजू श्रीवास्तव ने कहा कि यह कॉलेज के लिए बेहद गर्व की बात है कि उनके कॉलेज की पूर्व छात्रा बतौर प्रधानमंत्री कॉलेज में आ रही हैं। उनके स्वागत के लिए कॉलेज स्टाॅफ से लेकर छात्र उत्साहित है। वह दोपहर 12 बजे के करीब कॉलेज आएंगी। कॉलेज में उनका डेढ़ घंटे का कार्यक्रम है। कॉलेज की ओर से उनके सम्मान में समाजशास्त्र लैब को उनके नाम पर समर्पित किया गया है। इसका वह उद्घाटन करेंगी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस अवसर पर कॉलेज में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उनको कॉलेज की नई सुविधाओं और कोर्सेज से रूबरू कराया जाएगा। वह उस कक्षा का भी दौरा करेंगी, जिसमें उन्होंने पढ़ाई की थी। यह पुरानी यादों को ताजा करने का प्रयास है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed