फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Spy cameras found in room of a student preparing for civil services exam in Delhi

UPSC की छात्रा के कमरे में मिले कैमरे: बाथरूम से लेकर बिस्तर तक थी नजर...मकान मालिक के लड़के की करतूत आई सामने

Tue, 24 Sep 2024 06:45 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 24 Sep 2024 06:45 PM IST
सार

लड़की ने पुलिस को बताया कि वह अक्सर मकान मालिक के बेटे को चाबी देती थी। छात्रा शकरपुर में एक फ्लैट में अकेले रहती है।

विज्ञापन
Spy cameras found in room of a student preparing for civil services exam in Delhi
यूपीएससी की छात्रा के कमरे में मिले कैमरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के शकरपुर में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा के बाथरूम और बेडरूम में स्पाई कैमरे मिले हैं। स्पाई कैमरे लगाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मकान मालिक के लड़के ने छात्रा के गांव जाने पर उसके फ्लोर पर कैमरे लगा दिए थे।

विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली के शकरपुर में किराये पर कमरा लेकर रहने वाली छात्रा रहती है। कुछ दिन पहले छात्रा को कुछ गड़बड़ लगी तो उसने छानबीन की। बाथरूम में बल्ब होल्डर में स्पाई कैमरा मिला। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को कॉल कर मामले की शिकायत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो बेडरूम के बल्ब के होल्डर में भी दूसरा स्पाई कैमरा मिला। लड़की ने पुलिस को बताया कि वह अक्सर मकान मालिक के बेटे को चाबी देती थी। पुलिस उपायुक्त पूर्वी दिल्ली अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि छात्रा शकरपुर में एक फ्लैट में अकेले रहती है।

विज्ञापन

वह सिविल सेवा की तैयारी कर रही है। कुछ दिन पहले छात्रा को अपने वाट्सएप में कुछ गड़बड़ होने का अहसास हुआ। चेक करने पर पता चला कि वाट्सएप किसी अनजान लैपटॉप पर लॉग इन है। इसके बाद छात्रा अलर्ट हो गई और आस-पास की चीजों पर ध्यान देने लगी।

इसी क्रम में उसे बाथरूम के बल्ब होल्डर में एक स्पाई कैमरा लगा मिला। पुलिस को शिकायत देने पर शकरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पुलिस को भी दूसरा स्पाई कैमरा मिला। पूछताछ में आरोपी करण ने बताया कि तीन महीने पहले छात्रा चाबी सौंप कर उत्तर प्रदेश स्थित अपने गांव गई थी।

इसी दौरान तीन स्पाई कैमरे खरीदे, जिनमें से एक छात्रा के बेडरूम और एक बाथरूम में लगा दिया। जिनमें मेमोरी कॉर्ड लगा था। इसलिए वीडियो स्टोर करने के लिए वह किसी ना किसी बहाने से छात्रा से चाबी मांगता था। चाबी मिलने के बाद वह स्पाई कैमरे से डाटा लैपटॉप में डाल लेता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed