फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sportsman will show their talent in malikpur stadium

Delhi NCR News: मलकपुर स्टेडियम में जुटेंगी खेल प्रतिभाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
16-17 मार्च को मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी जिला स्तरीय जूनियर खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन



नितेश कुमार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 16-17 मार्च को जिला जूनियर बालक-बालिका खेलकूद प्रतियोगिता होगी। इसमें बॉक्सिंग, नेटबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, वॉलीबॉल, वुशू, कबड्डी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो जैसे खेलों में जिले के स्कूलों और खेल संस्थानों के खिलाड़ी भाग लेंगे।
प्रतिभागियों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए मैदान, उपकरण और अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जा रहा है। खेल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन


जन्म प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य
खेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी खिलाड़ियों को अपने साथ जन्म प्रमाणपत्र की छायाप्रति लाना अनिवार्य होगा। यह विद्यालय के प्रधानाचार्य से प्रमाणित होना चाहिए। इसके बिना प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता को सफल बनाने की जिम्मेदारी स्टेडियम के खेल प्रशिक्षक शीलांकुर, ज्योति नागर, प्रवीण कुमार, सुमित कुमार, विजय कुमार, शुभम नागर और अंजुम मलिक को सौंपी गई है।
--------
खेल विभाग को उम्मीद है कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से कई नई प्रतिभाएं सामने आएंगी, जो भविष्य में जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
डॉ. परवेज अली, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed