{"_id":"d8a4adbb53cf85a75d2ffe0c03f575cd","slug":"sport-shot-away-child-deaths-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल-खेल में चली गोली, बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल-खेल में चली गोली, बच्चे की मौत
अमर उजाला, लोनी
Updated Thu, 02 Jul 2015 01:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्य नगर कालोनी में मंगलवार दोपहर ‘चोर-पुलिस’ खेल रहे बच्चों से तमंचे से गोली चल गई, जो मधुर (11) को लगी। उसकी मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मचा है।
पुलिस ने दूसरे बच्चे के पिता को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। खेल रहे दोनों बच्चे चचेरे भाई हैं। गोली बच्चे से खुद लगी या दूसरे बच्चे से लगी, यह पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि सहसवान बदायूं निवासी जमुना प्रसाद आर्य नगर कालोनी में परिवार संग रहते हैं। जींस रंगाई फैक्ट्री में कर्मचारी और उनके ममेरे भाई ब्रह्मानंद कश्यप मकान के फर्स्ट फ्लोर पर रहते हैं।
विज्ञापन
ब्रहमानंद की पत्नी, दो बेटियां और छोटा बेटा गांव गए हुए थे, जबकि 11 वर्षीय बड़ा बेटा तरुण उनके साथ ही रुक गया था। मंगलवार दोपहर तरुण और जमुना प्रसाद का पुत्र मधुर (11) फर्स्ट फ्लोर के कमरे में ‘चोर-पुलिस’ खेल रहे थे।
पुलिस बना तरुण चोर बने मधुर को पकड़ने की कोशिश करने लगा। इस दौरान उन्हें घर में रखा तमंचा दिखा। उनमें से किसी ने तमंचा उठा लिया। खेल के दौरान अचानक तमंचे का ट्रिगर दब गया और गोली चल गई जो मधुर के पेट में जा लगी।
गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग फर्स्ट फ्लोर पर पहुंचे, जहां मधुर लहूलुहान पड़ा था। उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बुधवार सुबह जमुना प्रसाद ने लोनी बार्डर थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। एसएचओ लोनी बार्डर वीरेंद्र यादव ने बताया कि छानबीन में पता चला है कि तमंचा ब्रह्मानंद का है, उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसका कहना है कि सुरक्षा के लिए तमंचा साथ रखता था।
किसने चलाई गोली, हो रही जांच
एसएचओ लोनी बॉर्डर वीरेंद्र यादव ने बताया कि घर में मातम का माहौल देखते हुए बच्चे से पूछताछ नहीं की गई है। ऐसे में यह साफ नहीं हुआ है कि गोली किसने चलाई।
जांच की जा रही है। जिसके बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि गोली किसने चलाई। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।