{"_id":"574afd8e4f1c1b7d28108cab","slug":"sporadic-incidents-occurred-between-74-per-cent-turnout-in-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिटपुट घटनाओं के बीच पंचायत चुनाव में हुआ 74 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिटपुट घटनाओं के बीच पंचायत चुनाव में हुआ 74 फीसदी मतदान
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 30 May 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौतमबुद्धनगर के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए चारों ब्लॉकों में 537 पदों के लिए 2104 उम्मीदवारों की किस्मत रविवार को मतपेटियों में बंद हो गई। चारों ब्लॉकों में 74 फीसदी मतदान हुआ। वोटों की गिनती 31 मई को दादरी, जेवर और दनकौर में होगी।
विज्ञापन
जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को तहत सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। छह बजे से ही कर्मचारी पोलिंग बूथ तैयार कर चुके थे। जिला पंचायत सदस्य के 9 पदों के लिए 82 प्रत्याशी, ग्राम प्रधान के 152 पदों के लिए 624 प्रत्याशी, बीडीसी के 193 पदों के लिए 742 प्रत्याशी और ग्राम पंचायत सदस्य के 183 पदों के लिए 656 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा।
विज्ञापन
सुबह 7 बजे से 11 बजे तक दादरी ब्लॉक में 34 फीसदी, दनकौर में 40.66 फीसदी, जेवर में 30.25 फीसदी और बिसरख्र ब्लॉक में 34 फीसदी मतदान हुआ। वहीं, 11 बजे के बाद 1 बजे तक मतदान ने तेजी पकड़ी। दादरी ब्लॉक में 49.05 फीसदी, दनकौर में 48.17 फीसदी, जेवर में 48.58 और बिसरख में 48.58 फीसदी मतदान हुआ। दोपहर में भी मतदाता मतदान केंद्रों पर जमे रहे। दोपहर तीन बजे तक जनपद में 63.62 फीसदी मतदान हो चुका था, जिसमें दादरी ब्लॉक में 65.84 फीसदी, दनकौर में 63.62 फीसदी और जेवर में 60 फीसदी और बिसरख में 65 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
3 बजे के बाद मतदान की गति कुछ धीमी रही, लेकिन चार बजे के बाद कुछ मतदान केंद्रों पर मतदाता पहुंच गए। दनकौर ब्लॉक के कुछ गांवों में पांच बजे के बाद भी मतदाताओं की लाइन लगी रही। पांच बजे तक चारों ब्लाकों में करीब 74 फीसदी मतदान हुआ, जिसमें बिसरख में 71 फीसदी, दादरी में 77 फीसदी, दनकौर में 73 फीसदी और जेवर में 75 फीसदी मतदान हुआ।
कई मतदान केंद्रों पर पांच बजे के बाद तक मतदान चला। उसके बाद जनपद में कुल फीसदी मतदान हुआ। दादरी ब्लॉक में फीसदी, दनकौर ब्लॉक में फीसदी और जेवर ब्लॉक मेंबिसरख ब्लॉक में फीसदी मतदान हुआ।