दिल्ली के नामी अस्पताल से स्पर्म चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली में मंगलवार को चोरी की एक अजीब घटना सामने आई है। इस चोरी में न तो पैसे चुराए गए हैं न गहने और और न ही कोई कीमती सामान। इस चोरी में फर्टिलाइजेशन में काम आने वाली चीजों को चुराया गया है।
यह वाकया है मूलचंद अस्पताल के आईवीएफ (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) लैब का, जहां से स्पर्म की बोतलें व गर्भधारण करवाने वाला अन्य सामान चोरी हो गया। लाजपत नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
सुरक्षाकर्मी रहते हैं तैनात फिर भी हुई घटना
मूलचंद अस्पताल के एचआर मैनेजर सुरोश्री बनर्जी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि लैब टेक्नीशियन पारितोश कुमार सरकार ने रोजाना की तरह सोमवार सुबह जब लैब को खोला तो वहां मोप्स प्लस, स्ट्रिपर, स्पर्म फ्रीजिंग मेडिकल्ट, केमिकल की बोतलें और करीब 12 उपकरण समेत अन्य सामान गायब मिला।
शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने कहा किअस्पताल के किसी कर्मचारी ने ही वारदात को अंजाम दिया है। अस्पताल के गेट पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं।
पुलिस अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। बता दें कि आईवीएफ तकनीक की मदद से उन महिलाओं में गर्भाधान कराया जाता है, जो प्राकृतिक ढंग से गर्भवती नहीं हो पाती हैं।