फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi road Accident speeding Mercedes car crushing three people and killing one

दिल्ली में सड़क हादसा: बेकाबू हुई तेज रफ्तार मर्सिडीज, फुटपाथ पर सो रहे तीन को कुचला, एक की मौत

Sun, 30 Nov 2025 07:15 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sun, 30 Nov 2025 07:15 AM IST
सार

बसंत कुंज इलाके में देर रात एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है। एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने फुटपाथ पर सो रहे तीन लोगों को कुचल दिया।

विज्ञापन
delhi road Accident speeding Mercedes car crushing three people and killing one
दिल्ली में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने ऑटो स्टैंड पर खड़े तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। दिल्ली पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

रेस्तरां के कर्मचारी थे तीनों
वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस स्टेशन को देर रात करीब 2:33 बजे नेल्सन मंडेला मार्ग पर एंबियंस मॉल के ठीक सामने, वसंत विहार की ओर एक सड़क दुर्घटना की पीसीआर कॉल मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को एक दुर्घटनाग्रस्त मर्सिडीज G63 कार मिली।

ऑटो स्टैंड पर घायल अवस्था में पड़े तीन लोग मिले, जिनकी उम्र 23, 35 और 23 वर्ष थी। ये तीनों एंबियंस मॉल स्थित एक रेस्तरां के कर्मचारी थे। तीनों घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मेडिकल जांच के दौरान चमोली, उत्तराखंड निवासी रोहित (उम्र 23 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य दो घायलों का इलाज चल रहा है।



मर्सिडीज कार एक्सीडेंट केस में मृतक रोहित के रिश्तेदार हेमंत बिष्ट ने कहा कि वह एंबियंस मॉल में काम कर रहा था और सुबह करीब 2.30 बजे घर लौट रहा था। एक्सीडेंट करीब 2.30 बजे हुआ और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी उम्र करीब 23-24 साल थी। पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है।

पत्नी और बड़े बेटे के साथ था ड्राइवर
दिल्ली पुलिस ने दुर्घटना के लिए जिम्मेदार कथित मर्सिडीज कार के चालक शिवम (उम्र 29 वर्ष) को हिरासत में ले लिया है। शिवम नई दिल्ली के करोल बाग का रहने वाला है। घटना के समय शिवम गाड़ी में अपनी पत्नी और बड़े भाई के साथ सवार था। प्रारंभिक जांच के अनुसार, ड्राइवर शिवम एक डायवर्जन के कारण कार का संतुलन खो बैठा। इसके परिणामस्वरूप, कार नियंत्रण से बाहर होकर उस खंभे से जा टकराई, जहां तीनों पीड़ित ऑटो स्टैंड पर खड़े थे। बताया गया है कि ड्राइवर शिवम एक शादी समारोह से लौट रहा था। दुर्घटनाग्रस्त कार उसके दोस्त अभिषेक की है।

ये भी पढ़ें: Delhi : शादी के दौरान विवाद में नाबालिग की गोली मारकर हत्या, शाहदरा पुलिस कर रही है मामले की जांच


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed