फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Minor shot dead during wedding dispute

Delhi : शाहदरा में शादी के दौरान विवाद में नाबालिग की गोली मारकर हत्या, आरोपी CISF हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

Sun, 30 Nov 2025 10:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 30 Nov 2025 10:23 AM IST
सार

शाहदरा के डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि एक नाबालिग (17) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, यहां एक शादी के दौरान कुछ लोगों का उससे विवाद हो गया। मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Delhi: Minor shot dead during wedding dispute
demo - फोटो : AI Generated

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके में एक नाबालिग की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शाहदरा के डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि एक नाबालिग (17) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, यहां एक शादी के दौरान कुछ लोगों का उससे विवाद हो गया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी CISF हेड कांस्टेबल गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जो सीआईएसएफ में हेड कांस्टेबल है और अभी कानपुर यूपी में तैनात है। उसके पास से एक पिस्टल भी मिली है। उससे और जानकारी के लिए पूछताछ की जा रही है। पहली नजर में ऐसा लगता है कि यह मौके पर मृतक और आरोपी के बीच अचानक हुई कहासुनी का मामला था। आगे की जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


इलाके में पहले हुई युवक की हत्या
इससे पहले शाहदरा इलाके में ही बर्थडे मनाने जा रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की शिनाख्त गगन आही (27) के रूप में हुई है। गगन में घर में बर्थडे केक काटने की तैयारी कर रहा था। इस बीच उसके दो जानकार युवक घर पहुंचे। आरोपियों ने उसे कॉल कर बाहर बुलाया। बाद में गला लगाकर विश करने के दौरान सिर में गोली मार दी।

एक आरोपी गिरफ्तार
बाद में आरोपी हवा में 2-3 राउंड गोलियां चलाकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही जिला पुलिस उपायुक्त समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्राइम टीम व एफएसएल को मौके पर बुला लिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर एक आरोपी कुणाल (27) को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल बाइक को भी बरामद कर लिया गया है।

दो दिन पहले हुआ था क्लब में गगन का झगड़ा
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि गगन का आरोपियों से दो दिन पहले किसी क्लब में झगड़ा हुआ था। कहासुनी के बाद जमकर विवाद हुआ था। उसी सिलसिले में बातचीत करने के लिए आरोपी गगन के घर पहुंचे थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों ही आरोपी गगन के जानकार हैं। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।


18 दिन पहले बना था बच्चे का पिता
शाहदरा जिला के पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि गगन अपने परिवार के साथ नवीन शाहदरा में रहता था। इसके परिवार में पिता रवि कुमार के अलावा मां, पत्नी व 18 दिन का बेटा है। इसी साल फरवरी में गगन की शादी हुई थी। गगन का प्रॉपर्टी के अलावा फाइनेंस का काम करता था। शुक्रवार रात को वह घर पहुंचा था।

केक काटने से पहले सिर में मारी गोली
शनिवार उसका जन्मदिन था। पत्नी व परिजनों ने रात करीब 12.00 बजे केक काटने की तैयारी की हुई थी। इस बीच रात करीब 11 बजे बाइक सवार दो युवक उसके घर पहुंचे। उन्होंने कॉल कर गगन को बुलाया। दोनों ही उसके जानकार थे। गगन के बाहर आते ही दोनों उसे एक ओर ले गए। इस बीच एक युवक ने उसे बर्थडे विश करने के लिए गले लगा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed