{"_id":"3a086b14be29f7d1342ca6d58c0ee961","slug":"speculative-market-active-on-election-results","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए किस दिग्गज नेता पर लगा सट्टा, भाव 7.5 पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए किस दिग्गज नेता पर लगा सट्टा, भाव 7.5 पैसा
कुमार हरिओम/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 13 May 2014 08:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के बाद सट्टा बाजार फिर से गरमा गया है। गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र में सट्टा बाजार की नजर में अब तक बीजेपी उम्मीदवार राव इंद्रजीत सिंह की प्रबल दावेदारी जताई जा रही थी।
विज्ञापन
लेकिन मतगणना का काउंटडाउन शुरू होने के बाद अब उनके जीत के अंतर को भुनाया जा रहा है। इसमें उन्हें डेढ़ लाख वोटों के भारी अंतर से जीत का दावा किया जा रहा है। सट्टा बाजार की मानें तो अब तक उनके नाम पर करीब 250 करोड़ का दांव लग चुका है।
विज्ञापन
चुनाव शुरू होते ही सट्टा बाजार राव इंद्रजीत सिंह के पक्ष में चल रहा था। अब बीते दिनों बनी स्थिति के बाद उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी से डेढ़ लाख मतों से जीत का अंतर बताया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके अलावा उम्मीदवारों की जीत में इंद्रजीत का भाव साढ़े सात पैसे आ गया है। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी इनेलो उम्मीदवार जाकिर हुसैन को सट्टा बाजार 20 पैसे का भाव लगा रहा है।
सटोरियों के अनुसार मोदी फैक्टर को इंद्रजीत की जीत की सबसे बड़ी वजह बताई जा रही है। शहर के एक बड़े सटोरिये ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इंद्रजीत को लेकर कई बड़े नेताओं ने बड़ा दांव लगाया है।
ओवरऑल भी लग रहा है सट्टा
लोकसभा चुनावों के बाद अब ओवरऑल भी सट्टा लगना शुरू हो गया है। सट्टा बाजार में देशभर में बीजेपी को 245-248 सीटें दिलाई जा रही हैं, जबकि कांग्रेस को 70-72 सीटों पर रखा गया है। इनमें बराबर के भाव पर जीत और हार लगाई जा रही है।
संशय में मोदी पीएम कुर्सी
देश में बीजेपी के पीएम इन वेटिंग नरेंद्र मोदी की लहर के बावजूद मौजूदा स्थिति को देखते हुए सट्टा बाजार में उनके पीएम बनने पर संशय जताया जा रहा है। उनके वाराणसी और बड़ोदरा दोनों सीटों जीत प्रबल मानी जा रही है, लेकिन पीएम की कुर्सी को लेकर सट्टा बाजार में बेहद कम भाव चल रहे हैं।
सटोरियों के अनुसार इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मोदी की पीएम कुर्सी तक नहीं पहुंचने को लेकर अब तक 200 करोड़ का सट्टा लग चुका है।