फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Special train will start between Delhi Cantonment to Jaipur and Nizamuddin to Kota

दिल्ली छावनी-जयपुर व निजामुद्दीन-कोटा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Mon, 01 Apr 2019 07:18 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 01 Apr 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
Special train will start between Delhi Cantonment to Jaipur and Nizamuddin to Kota
सांकेतिक तस्वीर

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख भारतीय रेलवे दिल्ली छावनी-जयपुर व निजामुद्दीन-कोटा के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाएगी। ट्रेन संख्या 09725/09726 जयपुर-दिल्ली छावनी-जयपुर सप्ताह में 3 दिन चलेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 09809/09810 कोटा- निजामुद्दीन-कोटा दैनिक रूप से चलेगी। यह ट्रेन कुल 78 फेरे लगाएगी।

विज्ञापन


ट्रेन संख्या 09725 जयपुर-दिल्ली छावनी 2 अप्रैल से 28 जून के बीच प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को जयपुर से सुबह 7.55 बजे चलेगी व उसी दिन दोपहर 1.20 बजे दिल्ली छावनी पहुंचेगी।  वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 09726 दिल्ली छावनी-जयपुर शाम 3.20 बजे चलेगी व उसी दिन रात के 9.20 बजे जयपुर पहुंचेगी। मार्ग में गांधीनगर जयपुर, गेटोर जगतपुरा,दौसा, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी और गुडगांव स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन

 
ट्रेन संख्या 09809 कोटा-निजामुद्दीन तत्काल प्रभाव से 30 जून तक प्रतिदिन कोटा से रात के 8.20 बजे चलेगी व अगले दिन तड़के 3.15 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 09810 निजामुद्दीन-कोटा 2 अप्रैल से 1 जुलाई तक सुबह 5.15 बजे चलेगी व उसी दिन दोपहर 1.15 बजे कोटा पहुंचेगी। मार्ग में इंदरागढ़ सुमेरूगंज मंडी, सवाईमाधोपुर, गंगापुर सिटी, महाबीरजी, हिंडोन सिटी, बयाना, मथुरा जंक्शन और फरीदाबाद स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed