फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Special session Delhi Assembly called on Monday

Delhi: केजरीवाल सरकार ने बुलाया एक दिन का विशेष विधानसभा सत्र, सुबह 11 बजे शुरू होगी कार्यवाही

Sat, 15 Apr 2023 03:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 15 Apr 2023 03:27 PM IST
सार

दिल्ली विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र सोमवार (17 अप्रैल) को सुबह 11 बजे बुलाया गया है।
 

विज्ञापन
Special session Delhi Assembly called on Monday
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। दिल्ली विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र सोमवार (17 अप्रैल) को सुबह 11 बजे बुलाया गया है।

विज्ञापन

 

आबकारी नीति में कथित भ्रष्टाचार में पूछताछ के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई की नोटिस मिलने के बाद दिल्ली की सियासत एक बार फिर गर्म हो गई। आम आदमी पार्टी (आप) ने केजरीवाल को भ्रष्टाचार का काल बताते हुए नोटिस को भाजपा व केंद्र सरकार की साजिश करार दिया है। आबकारी नीति में कथित घोटाले में सीबीआई रविवार को 11 बजे केजरीवाल से पूछताछ करेगी।

विज्ञापन


पार्टी ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला है। वहीं, भाजपा ने आप के बयानों को हताशा भरा बताते हुए आबकारी नीति में बड़े भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। भाजपा का कहना है कि वह दिन दूर नहीं, जब आप सरकार के दो पूर्व मंत्रियों मनीष सिसोदिया व सत्येंद्र जैन के साथ केजरीवाल भी एक ही बैरक में होंगे। उधर, कांग्रेस का कहना है कि उनकी शिकायत के बाद ही मुख्यमंत्री को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed