फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   special offers on Sunday by delhi metro

दिल्ली मेट्रो देगी ऑफ पीक ऑवर व रविवार को किराए में विशेष छूट

Sat, 18 Mar 2017 09:22 AM IST
अखिलेश कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
अखिलेश कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 18 Mar 2017 09:22 AM IST
सार

-ऑफ पीक ऑवर(सुबह 8 बजे से पहले, रात को 9 बजे के बाद व दिन में 12 बजे से 5 बजे तक) में 10 फीसदी एक्स्ट्रा डिस्काउंट
-राष्ट्रीय अवकाश और रविवार को 10 रुपये में 12 किमी तक की सवारी, सामान्य दिनों में 5-12 किमी का किराया 20 रुपये
-चौथे किराया निर्धारण समिति ने जनवरी, 2019 से हर साल अधिकतम 7 फीसदी तक किराया बढ़ाने की दी है सिफारिश
-एमसीडी चुनाव के बाद सिफारिशों पर लगेगी मुहर, मेट्रो का इससे पहले सितंबर, 2009 में बढ़ा था

विज्ञापन
special offers on Sunday by delhi metro
delhi metro

विस्तार

दिल्ली मेट्रो रेल का किराया नगर निगम चुनाव के बाद बढना तय माना जा रहा है। लेकिन शहरी विकास मंत्रालय की तरफ से गठित चौथी किराया निर्धारण समिति ने न्यूनतम किराया 10 रुपये व अधिकतम 50 रुपये करने की जो सिफारिश दी है, उसमें किराया वृद्धि के साथ-साथ राहत की सिफारिश भी दी है।

विज्ञापन


ऑफ पीक ऑवर, रविवार और राष्ट्रीय अवकाश के दिन किराए में विशेष छूट मिलेगी। इससे यात्रियों को जहां कम किराए में यात्रा सुविधा मिलेगी। पीक ऑवर में भीड़ घटने की संभावना के अलावा मेट्रो ऑफ पीक ऑवर व छुट्टी के दिन खाली भी नहीं चलेगी।
विज्ञापन


समिति ने जनवरी, 2019 से महंगाई सूचीकांक से जुड़े फार्मूले के हिसाब से अधिकतम 7 फीसदी सालाना किराया वृद्धि की सिफारिश भी की है। अमर उजाला के पास मौजूद कमेटी रिपोर्ट के अनुसार अगर आप मेट्रो कार्ड धारक हैं तो ऑफ पीक ऑवर में यात्रा करने पर 10 फीसदी की अतिरिक्त छूट मिलेगी। मसलन 10 फीसदी की जगह 20 फीसदी सस्ते में यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं राष्ट्रीय अवकाश(गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और गांधी जयंती) और रविवार को किराए में टोकन या स्मार्टकार्ड से यात्रा करने में 20 फीसदी से 50 फीसदी तक कम किराए में यात्रा मिलेगी।

2 किमी से 12 किमी तक की यात्रा महज 10 रुपये किराए पर कर सकेंगे तो अधिकतम 50 रुपये की जगह 40 रुपये होगा। सिफारिश को मंजूरी मिलने के बाद मेट्रो को ऑपरेशन सिस्टम में बदलाव के लिए 9 महीने का समय दिया जाएगा।

दो चरण में किराया लागू करने की रिपोर्ट

special offers on Sunday by delhi metro
जस्टिस (रिटायर) एमएल मेहता की अगुवाई वाली समिति ने न्यूनतम किराया 8 रुपये से 10 रुपये व अधिकतम किराया 30 रुपये से 50 रुपये करने की सिफारिश दी है। दो चरण में किराया लागू करने की रिपोर्ट है, जिसमें पहली बार में अधिकतम किराया 50 रुपये जबकि एक साल बाद 60 रुपये करने की सिफारिश है। मेट्रो एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर किराया नहीं बढ़ाने की सिफारिश करने के साथ कहा है कि तीसरी समिति ने जो सिफारिश दी थी, उससे कम किराया अभी वसूला जा रहा है।

दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो दैनिक 30 लाख यात्रियों को सेवा देती है। आने वाले दिनों में गाजियाबाद, नोएडा, बल्लभगढ़ तक मेट्रो विस्तार अगले एक साल में होगा। मसलन नए किराए का प्रभाव पूरे एनसीआर पर पड़ने वाला है।

वर्तमान में किराया स्लेब अधिक थे जिसे अब 6 स्लैब में करने की सिफारिश है। मसलन 32 किमी से अधिक दूरी की यात्रा करते हैं तो 50 रुपये का भुगतान करना होगा जबकि पहले 44 किमी तक और फिर 44 किमी से अधिक का अलग किराया था।

बोर्ड में दो बार मामला आ चुका है लेकिन अगली बैठक केलिए टाला गया है। इससे पहले दिल्ली मेट्रोरेल का किराया सितंबर, 2009 में बढ़ा था जब न्यूनतम किराया 6 रुपये से बढ़ाकर 8 रुपये और अधिकतम 22 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed