फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Special Cell of Delhi Police arrested miscreant of Lawrence-Kala Jathedi gang

Delhi: लॉरेंस-काला जठेड़ी गिरोह का बदमाश गिरफ्तार, जेल में बंद आकाओं के निर्देश पर वसूल रहा था रंगदारी

Mon, 19 Dec 2022 09:39 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 19 Dec 2022 09:39 AM IST
विज्ञापन
Special Cell of Delhi Police arrested miscreant of Lawrence-Kala Jathedi gang
लॉरेंस-काला जठेड़ी गिरोह का बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजधानी व हरियाणा की जेलों में बंद आकाओं के निर्देश पर देशभर में रंगदारी वसूल रहे एक शार्प शूटर को गिरफ्तार किया है। शूटर अरुण राणा उर्फ ढिल्लु दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व अन्य राज्यों की जेल में बंद आकाओं व गिरोह के सदस्यों के संपर्क में था। 
विज्ञापन


इनके निर्देश पर वह रंगदारी वसूलने में लगा हुआ था। इसके खिलाफ दिल्ली व हरियाणा में रंगदारी वसूलने के लिए फायरिंग करने आदि के छह से ज्यादा मामले दर्ज हैं। गिरोह सरगना काला जठेड़ी को छुड़वाने में अरुण राणा शामिल रहा है। शूटर के कब्जे से एक पिस्टल व पांच कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाह के अनुसार इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार त्यागी को 17 दिसंबर को सूचना मिली थी कि गांव बाजघेरा, जिला गुरुग्राम, हरियाणा निवासी शूटर अरुण राणा(30) दिल्ली व हरियाणा में रंगदारी वसूल रहा है। वह गिरोह सरगना संदीप झझेरिया उर्फ काला जठेडी व सचिन देशवाल उर्फ भांजा के निर्देश पर रंगदारी वसूल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह हथियारों के साथ व्यवसायी से रंगदारी वसूलने नजफगढ़ एरिया में जाएंगा। एसीपी ललित मोहन नेगी की देखरेख में इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार त्यागी, अजीत सिंह, एसआई राहुल खोखर व उमेश कुमार की टीम ने नजफगढ़- कापसहेड़ा रोड, चौपड़ा फार्मस बामनौली के सामने से गिरफ्तार कर लिया। 
 

आठवीं कक्षा तक पढ़ा अरुण राणा वर्ष 2015 में रंगदारी व मकोका के दो केसों में न्यायिक हिरासत में चल रहे झरौदा कलां, नजफगढ़ निवासी ओमप्रकाश डागर उर्फ काला झारौदा के संपर्क में आया। ओमप्रकाश के जरिए वह रोहतक निवासी बदमाश विकास, अभी जेल में बंद काला जठेड़ी- अनिल छिप्पी, सचिन देशवाल आदि के संपर्क में आया। 

इसको विकास के साथ सांपला, रोहतक हरियाणा पुलिस ने वर्ष 2017 में गिरफ्तार कर लिया था। जेल से बाहर आने के बाद ये टिकरी कलां निवासी नवीन के साथ वारदात करने लगा। रंगदारी वसूलने के लिए बाजघेरा गुरुग्राम में स्थित एक होटल पर फायरिंग की थी। 

काला जठेड़ी को छुड़ाने में शामिल था
अरुण राणा नरेश सेठी व सचिन देशवाल के साथ हरियाणा पुलिस की कस्टडी से छुड़ाने की साजिश में शामिल था। नरेश सेठी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से हरियाणा पुलिस की कस्टडी से 30 दिसंबर, 2019 को फरार हो गया था। इसके बाद इन्होंने काला जठेड़ी को छुड़ाने के लिए 20 पिस्टल, पाइप गन व तीन वाहन खरीदे। 

हरियाणा पुलिस जब चार बदमाशों समेत कोर्ट काला जठेड़ी को लेकर फरीदाबाद कोर्ट पहुंची तो उन्होंने कोर्ट में अपने गुर्गे घुसा दिए। हरियाणा पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जब काला जठेड़ी व अन्य बदमाशों को लेकर वापस भोंड़सी जेल जा रही थी तो आरोपियों ने अरुण राणा ने अपने 11 साथियों के साथ जेल वैन पर फायरिंग कर काला जठेड़ी व अन्य बदमाश धानसिंह उर्फ काजू को छुड़ा लिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed