फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   SP Leader Murder case: Hina on police remand

सपा नेता हत्याकांड में आज होंगे चौकाने वाले खुलासे

Tue, 06 May 2014 05:15 AM IST
Updated Tue, 06 May 2014 05:15 AM IST
विज्ञापन
SP Leader Murder case: Hina on police remand

सपा नेता अनिल यादव की हत्या मामले में सरेंडर कर चुकी हिना खान को मंगलवार को पुलिस बारह घंटे के रिमांड पर लेगी।

विज्ञापन


सोमवार को अदालत ने हिना को पुलिस रिमांड में भेजे जाने का आदेश दिया। इन बारह घंटों में पुलिस घटना का कारण व अन्य जानकारियों के लिए पूछताछ करेगी।

उम्मीद है कि हिना अनिल यादव को लेकर अपने संबंधों सहित कई और राज उगल सकती है, जिसमें नोएडा के कुछ नेता व अधिकारियों के नाम उजागर हो सकते हैं। जिनके बारे में हिना ने आत्मसमर्पण के दौरान अदालत में पुलिस को बताया था।

हिना के लिए ये पुलिस का मास्टर प्लान

SP Leader Murder case: Hina on police remand

मंगलवार सुबह हिना को रिमांड पर लेने के लिए थाना सेक्टर-20 प्रभारी जिला जेल लुक्सर जाएंगी। जहां जेल से थाने या किसी गुप्त स्थान पर उसे पूछताछ के लिए ले जाया जाएगा। इस दौरान उसे घटनास्थल सेक्टर-71 भी सीन ऑफ क्राइम को समझने के लिए ले जाया जा सकता है।

हिना अनिल की मौत को जहां आत्महत्या बता रही है, वहीं पुलिस मामले की तहकीकात हत्या मान कर रही है। यह अलग बात है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है।

सूत्रों के मुताबिक हिना के सरेंडर करने के बाद पुलिस ने उसके पति नाजिम, उसके दोस्त संदीप व रफीक को भी हत्या का सहआरोपी बनाया है। पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। नाजिम बिजनौर का बड़ा हिस्ट्रीशीटर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या सामने आ पाएगा मौत का सच?

SP Leader Murder case: Hina on police remand

घटना का सच जानने के लिए पुलिस हिना से कई राउंड पूछताछ करेेगी। इस दौरान पता लगाने का प्रयास करेगी कि हत्या किन कारणों से हुई और उसमें कौन-कौन शामिल था। हत्या को लेकर साजिश कब रची गई।

हत्या को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया। हत्या से पहले कहीं अनिल को बेहोश करने के लिए नशीला पदार्थ तो नहीं दिया गया आदि। परिजनों ने विसरा जांच की मांग की थी।

यह अलग बात है कि पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने जांच के लिए विसरा रखा ही नहीं था। अनिल के हिना के संबंध और फिर उन संबंधों में किन कारणों से खटास आई। इसका भी राज उगलवाने का पुलिस पूरा प्रयास करेगी।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

SP Leader Murder case: Hina on police remand

पखवाड़े भर पहले सपा नेता अनिल यादव की लाश एक फ्लैट में फांसी लटकते हुए मिली थी। यह फ्लैट सपा नेता अनिल यादव ने किराये पर लेकर एक युवती को दे रखा था, जिसका नाम हिना खान है।

ल‌ेकिन कुछ दिनों से हिना और अनिल में अनबन चल रही थी। जिस दिन सपा नेता की मौत हुई, उस दिन नेता ने हिना को मान-मनौवल के लिए बुलाया था। लेकिन उसकी मौत हो गई। इससे बाद गुस्साए परिजनों और लोगों ने एनएच-24 पर भीषण जाम लगा दिया। समझाने आए पुलिस अफसरों को बंधक भी बना लिया।

वही, घटना के बाद हिना फरार हो गई। पुलिस ने शुरुआती तहकीकात में इसे हत्या माना और हिना की तलाश में जुट गई। लेकिन हिना को नहीं पकड़ पाई। हिना ने पुलिस को छकाते हुए सीधे कोर्ट में सरेंडर किया। अब पुलिस उसे रिमांड पर ले रही है। मामले में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed