फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   SP-BSP loksabha seats will be fixed in one week

एक सप्ताह में तय हो जाएंगी सपा-बसपा की सीटें, चुनाव अभियान की भी रूपरेखा भी होगी तैयार

Sat, 12 Jan 2019 08:06 PM IST
शाहरुख खान भाषा, दिल्ली
भाषा, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 12 Jan 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
SP-BSP loksabha seats will be fixed in one week
मायावती और अखिलेश की प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों के लिये सपा बसपा गठबंधन की शनिवार को औपचारिक घोषणा के बाद दोनों दलों के अध्यक्ष अखिलेश यादव और मायावती अगले एक सप्ताह में यह तय कर लेंगे कि कौन किस सीट पर चुनाव लड़ेगा। साथ ही दोनों दल साझा चुनाव अभियान की भी रूपरेखा जल्द तय कर लेंगे। 
विज्ञापन


गठबंधन की रूपरेखा से जुड़े सपा के सूत्रों ने शनिवार को बताया कि दोनों दलों के बीच बटवारे वाली सीटों पर आपसी सहमति लगभग बन गयी है। 

इसकी सार्वजनिक घोषणा बसपा प्रमुख मायावती के 15 जनवरी को जन्मदिन के मौके पर या इसके एक दो दिन के भीतर कर दी जायेगी। इससे पार्टी कार्यकर्ता समय रहते चुनावी तैयारियों में जुट सकेंगे। 
विज्ञापन


प्रचार अभियान का आगाज अखिलेश और मायावती की उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में साझा रैलियों से होगा। बसपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि इसकी शुरुआत लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयाग सहित अन्य प्रमुख शहरों से होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दोनों दलों का शीर्ष नेतृत्व चुनाव प्रचार अभियान को जल्द अंतिम रूप देकर रैलियों की जगह और समय का निर्धारण करेंगे। गठबंधन में रालोद की सीटों को लेकर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं होने के बारे में सपा के एक नेता ने बताया कि कांग्रेस के लिये छोड़ी गयी दो सीटों के अलावा रालोद के लिए फिलहाल दो सीट छोड़ गई है, लेकिन यह अंतिम आंकड़ा नहीं है। 

रालोद नेताओं के साथ बातचीत और जमीनी वास्तविकता को ध्यान में रखते हुए सपा-बसपा अपने कोटे की अधिकतम एक या दो सीट छोड़ने पर विचार कर सकते हैं। 

उल्लेखनीय है कि लखनऊ में शनिवार को अखिलेश और मायावती ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन कर सपा बसपा गठबंधन की औपचारिक घोषणा की। इस दौरान मायावती ने गठबंधन से कांग्रेस को अलग रखने की जानकारी देते हुये इस बात का स्पष्ट संकेत दिया कि यह फैसला सोची समझी रणनीति के तहत भाजपा के पक्ष में कांग्रेस के मतों का ध्रुवीकरण रोकने के लिये किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed