{"_id":"5754301f4f1c1b903c109521","slug":"sp-accuses-the-government-imposed-on-fulfillment-of-promises-said-lower-fuel-prices","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने केंद्र पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप, कहा कम हो पेट्रोल-डीजल के दाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने केंद्र पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप, कहा कम हो पेट्रोल-डीजल के दाम
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 06 Jun 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में डीजल व पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी करने का समाजवादी पार्टी ने विरोध किया है। उसने बढ़े दामों को तत्काल वापस लिए जाने की मांग की है। प्रेस को जारी बयान में प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भाटी ने कहा कि एक बार फिर सरकार का बेरहम चेहरा जनता के सामने बेपर्दा हुआ है।
विज्ञापन
बुरी तरह से महंगाई से परेशान जनता के पेट पर सरकार लात मारने का काम कर रही है। जब से केंद्र में भाजपा की सरकार सत्तासीन हुई है, तबसे आम जनता पर महंगाई व टैक्सों की इतनी मार पड़ी है कि मध्यम वर्ग की कमर टूट गई है।
विज्ञापन
स्वच्छ भारत अभियान के नाम पर जनता पर टैक्स थोपा गया और अब किसानों के नाम पर आधा प्रतिशत टैक्स जबरन लाद दिया गया है। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में भारी बढ़ोत्तरी होने से न केवल आवागमन महंगा हो जाएगा बल्कि यातायात व माल ढुलाई का खर्चा भी बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
इससे अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होगी। भाटी ने सरकार से मांग की, कि पेट्रोल व डीजल के दामों में की गई बढ़ोत्तरी तुरंत वापस ली जाए और पेट्रोलियम पदार्थों के दाम उनकी कीमत के हिसाब से निर्धारित किए जाएं।