फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   South Delhi will be plastic free

दक्षिण दिल्ली होगी प्लास्टिक मुक्त, सोशल साइट के जरिये सर्वे की शुरुआत, लोगों को किया जा रहा जागरूक

Mon, 10 Sep 2018 05:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 10 Sep 2018 05:10 AM IST
विज्ञापन
South Delhi will be plastic free
प्लास्टिक फ्री

प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक करने की दिशा में साउथ एमसीडी ने पहल की है। वन टू वन के बाद अब सोशल साइट्स के जरिये लोगों को इसके दुष्प्रभावों से वाकिफ करने के साथ-साथ लोगों से इससे होने वाली गंभीर बीमारियों को लेकर सवाल भी किया जा रहा है। विक्रेताओं को जागरूक करने के बाद पॉलिथीन का इस्तेमाल बंद नहीं करने वालों पर जुर्माना भी किया जाएगा। पिछले दिनों हुई कार्रवाई के तहत निगम की टीम ने करीब 150 किलोग्राम पॉलिथीन जब्त की है।

विज्ञापन


स्वच्छता सर्वेक्षण में 32वीं रैंक हासिल करने के बाद साउथ एमसीडी की कोशिश रैंकिंग में और सुधार करने की है। इसके तहत सबसे पहले पॉलिथीन का इस्तेमाल बंद कर अपने क्षेत्र को प्लास्टिक फ्री किया जाएगा। पॉलिथीन के इस्तेमाल को लेकर साउथ एमसीडी ने एक सर्वे की भी शुरुआत की है। जागरूकता अभियान के तहत फेसबुक, व्हाट्स ऐप ग्रुप सहित अन्य माध्यमों का इस्तेमाल भी किया जाएगा। 
विज्ञापन


फेसबुक पेज के जरिये यह सर्वे शुरू किया गया है। सर्वे में सवाल पूछा गया है कि क्या आप पॉलिथीन बैग को गंभीर बीमारियों की वजह मानते हैं। शाम तक सर्वे में शामिल 88 फीसदी लोगों ने हां में, जबकि शेष 12 फीसदी ने ना में जवाब दिया है। सात दिनों तक चलने वाले सर्वे के बाद एमसीडी निर्णय लेगी कि हालात में और सुधार के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं। साउथ एमसीडी के एसई आरके जैन ने कहा कि पॉलिथीन के निस्तारण में आ रही दिक्कतों और इसके दुष्प्रभावों को देखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले भी करीब दो महीने से लोगों को इस बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पॉलिथीन के इस्तेमाल से लोगों को गंभीर बीमारी होने का खतरा और बढ़ जाता है। इसलिए इसके इस्तेमाल को प्रतिबंधित किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्तेमाल बंद नहीं किया तो होगा जुर्माना 
जागरूकता अभियान के तहत सर्वे किया जा रहा है। इससे पहले निगम की टीम लगातार उन जगहों पर कार्रवाई भी कर रही है, जहां आदेश के बावजूद इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। बावजूद इसके अगर इस्तेमाल करना बंद नहीं किया गया तो जुर्माना भी किया जाएगा। पॉलिथीन के इस्तेमाल पर 5000 रुपये तक का जुर्माना किया जा सकता है। अगर, इस्तेमाल जल्द बंद नहीं किया गया तो विक्रेताओं पर शिकंजा कसने के लिए निगम की ओर से सख्ती भी की जाएगी।  

 
कपड़े का बैग लेकर जाने की हुई शुरुआत   
अभियान के बाद कुछ खरीदार अपने साथ कपड़े का बैग भी लेकर जा रहे हैं, ताकि जरूरी सामान को घर तक लाने के लिए प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल न करना पड़े। कपड़े के बैग को इस्तेमाल के बाद इसकी सफाई भी की जा सकती है, जिसके दुष्प्रभाव नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed