{"_id":"5e0fbcc18ebc3e87e577b1cf","slug":"south-delhi-and-noida-road-connection-have-been-broken-since-19-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता संशोधन कानूनः 19 दिन से टूटा हुआ है दक्षिण दिल्ली व नोएडा का संपर्क ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता संशोधन कानूनः 19 दिन से टूटा हुआ है दक्षिण दिल्ली व नोएडा का संपर्क
Sat, 04 Jan 2020 03:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 04 Jan 2020 03:44 AM IST
विज्ञापन
DND Flyway
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में बीते 19 दिन से चल रहे विरोध प्रदर्शन की वजह से कालिंदी कुंज (रोड नंबर 13) होकर दक्षिण दिल्ली व फरीदाबाद का नोएडा से संपर्क टूटा हुआ है। इस कारण से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
दस मिनट की दूरी तय करने में एक से डेढ़ घंटे लग रहे हैं। दक्षिण दिल्ली, बदरपुर, फरीदाबाद के लोगों को डीएनडी, आश्रम चौक व एनएच-9 होकर नोएडा जाना पड़ रहा है। साथ ही जाम का सामना करना भी पड़ा रहा है।
विज्ञापन
भाजपा नेता करण सिंह तंवर ने दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस को ज्ञापन देकर कालिंदी रोड जल्द खुलवाने की मांग की है। दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल का कहना है कि कालिंदी कुंज रोड को खुलवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सीएए के विरोध में जामिया नगर व शाहीन बाग के लोग कालिंदी कुंज रोड पर शाहीन बाग कांप्लेक्स के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। सरिता विहार से कालिंदी कुंज जाने वाले कैरिज वे पर प्रदर्शनकारी बैठे हुए हैं, जबकि कालिंदी कुंज से सरिता विहार जाने वाले कैरिज वे को बंद कर दिया गया है।
कालिंदी कुंज रोड(रोड नंबर 13) और ओखला अंडरपास बंद है। बदरपुर, फरीदाबाद व दक्षिण दिल्ली से नोएडा जाने वाले ट्रैफिक को आश्रम, डीएनडी व एनएच-9 की तरफ परिवर्तित किया हुआ है। इस कारण आश्रम चौक, मथुरा रोड, लाजपत नगर, डीएनडी, सनलाइट कॉलोनी, एनएच-9 पर जाम लग रहा है। सुबह से लेकर शाम तक जाम की स्थिति रहती है।
कालिंदी कुंज के बंद होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वसंतकुंज (साउथ) थानाध्यक्ष संजीव कुमार ग्रेटर नोएडा में रहते है। उनका कहना है कि कालिंदी कुंज रोड के बंद होने से आश्रम व डीएनडी होकर जाना पड़ रहा है।
इस कारण काफी समय लग रहा है। नोएडा में कार्यरत कालकाजी निवासी अमित कुमार का कहना है कि वह ओखला अंडरपास व कालिंदी कुंज होकर दस से 15 मिनट में नोएडा पहुंच जाते थे अब एक से डेढ़ घंटा लग रहा है।
दक्षिण-पूर्व जिले के वरिष्ठ ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हर रोज वायरलेस सैट पर मेसेज दिया जा रहा है कि कालिंदी कुंज को खुलवाया जाए। स्थानीय पुलिस के अलावा ट्रैफिक पुलिस भी प्रदर्शनकारियों व स्थानीय नेताओं से बात कर रही है।