{"_id":"893c1d1fda6b44f861ff2bbd358782f8","slug":"soorajkund-fest-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सूरजकुंड मेला ऑनलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सूरजकुंड मेला ऑनलाइन
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 27 Jan 2014 09:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक फरवरी से शुरू हो रहे इंटरनैशनल सूरजकुंड मेले के ऑनलाइन टिकटिंग कराई जा सकती है। यह मेला हर साल एक से 15 फरवरी चलता है। इसमें देश के कई राज्यों के बेहतरीन कलाकार अपनी प्रतिभा प्रदर्शन करते हैं।
विज्ञापन
इस बार गोवा को मेले का थीम स्टेट व श्रीलंका को पार्टनर कंट्री बनाया गया है। ये दोनों ही मेले को अलग रंग में ढालने में जुट गए हैं। मेले को शुरू होने में अभी 5 दिन बाकी हैं, लेकिन हरियाणा टूरिजम ने टिकट की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हरियाणा टूरिजम की वेबसाइट www.haryanatourism.gov.in पर बुकिंग का लिंक डाल दिया गया है। इस लिंक पर जाकर दर्शक अपना टिकट बुक कर सकते हैं।
इस बार मेला प्राधिकरण ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर 10 फीसदी की छूट देने का घोषणा की है। ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शक ऑनलाइन टिकट सेवा का फायदा ले सकें।
इस बार टिकट में 20 रुपये की बढ़ोतरी करते हुए इसे 50 से बढ़ाकर 70 रुपये कर दिया गया है। साथ ही सीनियर सिटिजन व कॉलेज गोइंग स्टूडेंट्स के लिए टिकट की कीमत 35 रुपये रखी गई है।
विज्ञापन
कॉलेज जाने वाले स्टूडेंट्स को सप्ताह के पहले पांच दिन यानी सोमवार से शुक्रवार के बीच आने पर ये सेवा मिलेगी। वीकेंड पर उन्हें यह फायदा नहीं मिलेगा। टिकट लेने के लिए अपना आईडी कार्ड दिखाना जरूरी होगा।